Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

Narnaul: नांगल चौधरी क्षेत्र में आरोपी गिरफ्तार; देसी रिवॉल्वर व तीन जिंदा राउंड बरामद

ddharm narain
Narnaul: नांगल चौधरी क्षेत्र में आरोपी गिरफ्तार; देसी रिवॉल्वर व तीन जिंदा राउंड बरामद
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: सीआईए नारनौल की टीम ने थाना नांगल चौधरी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मोहित निवासी भुगारका, नांगल चौधरी के कब्जे से एक अवैध देसी रिवॉल्वर तथा तीन जिंदा राउंड बरामद किए हैं।

डीएसपी मुख्यालय श्री भारत भूषण ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम गश्त के दौरान बस अड्डा मांदी के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि मोहित निवासी भुगारका, नांगल चौधरी के पास एक अवैध रिवॉल्वर है और वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में भुगारका मोड़ के पास खड़ा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और सूचना के अनुसार भुगारका मोड़ के पास पहुंचकर दबिश दी। मौके पर पुलिस टीम को देखकर एक युवक वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए युवक को काबू कर लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहित निवासी भुगारका, नांगल चौधरी बताया। पुलिस द्वारा युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक अवैध देसी रिवॉल्वर तथा तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस द्वारा आरोपी से देसी रिवॉल्वर एवं जिंदा राउंड संबंधी वैध लाइसेंस/परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
पुलिस ने अवैध देसी रिवॉल्वर व तीन जिंदा राउंड को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस द्वारा अवैध हथियार के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।