Breaking News
Panchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूलYamunanagar Illegal Paneer Factory: यमुनानगर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 1 क्विंटल सड़ा हुआ एनालॉग पनीर बरामद, जमीन में दबायाPanchkula ACB Action: रायपुररानी तहसील में एसीबी की रेड, 70 हजार की रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तारNarnaul Mandi Update: नारनौल अनाज मंडी पहुंचे विधायक ओमप्रकाश यादव, बाजरे की सरकारी खरीद व्यवस्था का लिया जायजाKurukshetra Police Action: नशे के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस का बड़ा अभियान, ज्योतिसर के खंडहरों में दी दबिशMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल 13 से 15 अक्टूबर तक, जानें पूरा शेड्यूलYamunanagar Illegal Paneer Factory: यमुनानगर में अवैध पनीर फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 1 क्विंटल सड़ा हुआ एनालॉग पनीर बरामद, जमीन में दबाया

Narnaul: रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायक

ddharm narain
Narnaul: रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं: विधायक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मुख्यालय के दिशा-निर्देशानुसार युवाओं में सामाजिक दायित्व और सेवा भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशन लाल बोहरा तथा वासुदेव यादव मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ओम प्रकाश यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है और मानव जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं हो सकता। हमारे द्वारा दान किया गया रक्त किसी गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति या दुर्घटना का शिकार हुए मरीज को नई जिंदगी दे सकता है। उन्होंने आईटीआई के युवाओं द्वारा की गई इस सामाजिक पहल की प्रशंसा की और क्षेत्र के अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी प्रेरित किया कि वे समय-समय पर इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करें।
मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया।
शिविर के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी और स्थानीय नागरिक अस्पताल से आई डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष टीम ने सुरक्षा, स्वच्छता और सभी आवश्यक चिकित्सकीय मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रहण का कार्य संपन्न कराया।
संस्थान प्रबंधन द्वारा रक्तदाताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फल, जूस और पौष्टिक आहार का विशेष प्रबंध किया।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने मुख्य अतिथि विधायक ओम प्रकाश यादव, अतिथियों, मेडिकल टीम तथा सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सुरेश चौधरी, सपना गुप्ता, जोगिंदर राजपूत, डॉ. अनिल सैनी, सत्यनारायण जांगड़ा, उप-प्रधानाचार्य तिलक राज, सुनील यादव, एनसीसी प्रभारी मेजर वीरेंद्र सेकवाल, वर्ग अनुदेशक अमित, मनीषा यादव, हरीश, मनोज, अशोक, शक्ति, नीरज यादव, जॉनी यादव सहित संस्थान के सभी अनुदेशक (Instructors), कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें     CJP के दिल्ली प्रदर्शन से पहले राजस्थान में हलचल, 9 ट्रेनें रद्द; श्रीगंगानगर में युवकों के घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।