Breaking News
Faridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरFaridabad CNG Pump Blast: फरीदाबाद में दहल उठा सीएनजी पंप, डंपर का सिलेंडर फटने से उखड़ी मशीन, 3 लोग घायलJhajjar News: झज्जर में USDT ट्रेडिंग के नाम पर 33.89 लाख की साइबर ठगी, फतेहाबाद से आरोपी रमन गिरफ्तारKarnal News: करनाल में बन रहा सौर ऊर्जा से चलने वाला कोल्ड स्टोरेज, अब बिना बिजली सुरक्षित रहेंगी फल और सब्जियांLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफर

Narnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद

ppravesh kaushik
Narnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद

प्रतीकात्मक फोटो

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul : जिला महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार की ओर से बागवानी विभाग की एमआईडीएच स्कीम के तहत 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।

 

विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि जो किसान मुख्य रूप से बीज वाले मसाले जैसे मेथी तथा बल्ब वाले मसाले जैसे लहसुन की खेती करना चाहते हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

 

 

राज्य सरकार द्वारा मेथी की खेती पर 15 हजार रुपए प्रति एकड़ तथा लहसुन की खेती पर 30 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से अनुदान राशि का प्रावधान किया गया है। योजना के तहत एक किसान को अधिकतम 5 एकड़ तक ही अनुदान की सुविधा प्रदान की जाएगी।

 

योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या सहायता के लिए किसान अपने नजदीकी ब्लॉक उद्यान विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि नारनौल व सीहमा ब्लॉक के लिए उद्यान विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9579600685, अटेली व कनीना के लिए उद्यान विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9518121395, महेंद्रगढ़ व सतनाली के लिए उद्यान विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9660959092 तथा नांगल चौधरी व निजामपुर ब्लॉक के लिए उद्यान विकास अधिकारी के मोबाइल नंबर 9460001145 पर संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया व शर्तें –

इच्छुक किसानों को अनुदान प्राप्त करने के लिए सबसे पहले ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल hortnet.hortharyana.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके पश्चात किसान बागवानी विभाग के आधिकारिक पोर्टल hortnet.gov.in पर जाकर संबंधित मद का चुनाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद ही आवेदन को पूर्ण व मान्य माना जाएगा। यह योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर आधारित है।

 

 

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज –

आवेदन के दौरान ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पंजीकरण रसीद, बागवानी पोर्टल पंजीकरण, परिवार पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जमाबंदी/फर्द/इंतकाल या पटवारी रिपोर्ट तथा खरीद का मूल बिल जमा करना आवश्यक है।

 

 

यह भी देखें – महेंद्रगढ़ पुलिस का कड़ा एक्शन, सितंबर 2026 में 7,865 चालान, 1.21 करोड़ का जुर्माना वसूला

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।