Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Narnaul: राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ में 13 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेला, 4 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

Narnaul: राजकीय कॉलेज महेंद्रगढ़ में 13 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान मेला, 4 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना के तहत आगामी 13 सितंबर को महेंद्रगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में अंत्योदय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 4 हजार से अधिक लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

इस संबंध में बुधवार को मिशन डायरेक्टर कार्यालय की ओर से जिले के सभी अतिरिक्त उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पांवरिया ने बताया कि जिले की चारों विधानसभाओं में चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना के मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले नारनौल विधानसभा के लिए मेला आयोजित किया जा चुका है, जबकि अब 13 सितंबर को महेंद्रगढ़ विधानसभा की बारी है।
उन्होंने बताया कि शेष बची दोनों विधानसभाओं के लिए मेले के कार्यक्रम की तिथि बाद में जारी की जाएगी।
एडीसी ने बताया कि इससे पहले सभी लाभार्थियों की फोन के माध्यम से भी काउंसलिंग की जाएगी ताकि लाभार्थियों को इन योजनाओं के बारे में सही तरीके से जानकारी हो। इस कार्य के लिए जिला प्रशासन योजना पद तरीके से कार्य कर रहा है।
 इस दौरान महेंद्रगढ़ के एसडीएम योगेश सैनी तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा भी मौजूद रहे।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।