Breaking News
UPI MDR decision postponed: व्यापारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत, UPI पेमेंट पर MDR का फैसला टला, बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे लेनदेनNavratri vrat tea coffee rules: नवरात्रि व्रत के दौरान क्या पूजा से पहले चाय-कॉफी पीना सही है? जानिए धार्मिक और सेहत से जुड़े जरूरी नियमSIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की बैठक; राहुल गांधी के घर चाय पर जुटे विपक्षी नेता, 7 दिन में किए 5 प्रदर्शनAmbala Dhulkot building sealed: अंबाला में अवैध निर्माणों पर नकेल, वार्ड 13 में भवन सील, 7 मजदूरों की मौत के बाद एक्शन मोड में निगमNarnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूकUPI MDR decision postponed: व्यापारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत, UPI पेमेंट पर MDR का फैसला टला, बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे लेनदेनNavratri vrat tea coffee rules: नवरात्रि व्रत के दौरान क्या पूजा से पहले चाय-कॉफी पीना सही है? जानिए धार्मिक और सेहत से जुड़े जरूरी नियमSIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की बैठक; राहुल गांधी के घर चाय पर जुटे विपक्षी नेता, 7 दिन में किए 5 प्रदर्शनAmbala Dhulkot building sealed: अंबाला में अवैध निर्माणों पर नकेल, वार्ड 13 में भवन सील, 7 मजदूरों की मौत के बाद एक्शन मोड में निगमNarnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

Narnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

ddharm narain
Narnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीलम कुमारी ने मंगलवार को क्षेत्र के पुनर्वास केंद्र व वृद्धाश्रम का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
सीजेएम एवं डीएलएसए सचिव नीलम कुमारी ने सबसे पहले हुड्डा, नारनौल स्थित संतोष मेमोरियल एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद बच्चों व विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें पोक्सो एक्ट तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ के अंतर को समझाते हुए जागरूक किया कि किसी भी असहज परिस्थिति या गलत व्यवहार की स्थिति में तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की।
इसके बाद सीजेएम नीलम कुमारी ने नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटीजन होम (वृद्धाश्रम) का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और वहां दी जा रही भोजन, स्वास्थ्य व आवास की सुविधाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने बुजुर्गों को आश्वस्त किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के हर जरूरतमंद और वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।

 

यह भी देखें      शेयर बाजार में बड़ी तेजी: सेंसेक्स 73,034 पर पहुंचा; कच्चे तेल में गिरावट का असर, निफ्टी 22,722 पर बंद

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।