Breaking News
Rewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौत

Narnaul City News: नारनौल में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, सीआईए टीम ने 8.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ppravesh kaushik
Narnaul City News: नारनौल में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, सीआईए टीम ने 8.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Narnaul City News: नारनौल में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, सीआईए टीम ने 8.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul City News: पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनुराग निवासी नई सराय, नारनौल के रूप में हुई है।

आरोपी से बरामद नशीले पदार्थ का पॉलीथीन सहित कुल वजन 8.06 ग्राम पाया गया। इस संबंध में थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय श्री भारत भूषण ने बताया कि 09 अक्टूबर को सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान नारनौल के आजाद चौक क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि नई सराय निवासी अनुराग नशीला पदार्थ लिए हुए पुल बाजार क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। नाम-पता पूछने पर उसने अपनी पहचान अनुराग निवासी नई सराय, नारनौल बताई।

पुलिस टीम ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पॉलीथीन में लिपटा हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। बरामद पदार्थ का पॉलीथीन सहित कुल वजन 8.06 ग्राम पाया गया। पुलिस ने नशीले पदार्थ को सील कर कब्जे में लिया।

इस संबंध में थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।

महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर नजदीकी थाने या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

 

 

यह भी देखें – नारनौल के नसीबपुर क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।