Breaking News
UPI MDR decision postponed: व्यापारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत, UPI पेमेंट पर MDR का फैसला टला, बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे लेनदेनNavratri vrat tea coffee rules: नवरात्रि व्रत के दौरान क्या पूजा से पहले चाय-कॉफी पीना सही है? जानिए धार्मिक और सेहत से जुड़े जरूरी नियमSIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की बैठक; राहुल गांधी के घर चाय पर जुटे विपक्षी नेता, 7 दिन में किए 5 प्रदर्शनAmbala Dhulkot building sealed: अंबाला में अवैध निर्माणों पर नकेल, वार्ड 13 में भवन सील, 7 मजदूरों की मौत के बाद एक्शन मोड में निगमNarnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूकUPI MDR decision postponed: व्यापारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत, UPI पेमेंट पर MDR का फैसला टला, बिना किसी शुल्क के कर सकेंगे लेनदेनNavratri vrat tea coffee rules: नवरात्रि व्रत के दौरान क्या पूजा से पहले चाय-कॉफी पीना सही है? जानिए धार्मिक और सेहत से जुड़े जरूरी नियमSIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की बैठक; राहुल गांधी के घर चाय पर जुटे विपक्षी नेता, 7 दिन में किए 5 प्रदर्शनAmbala Dhulkot building sealed: अंबाला में अवैध निर्माणों पर नकेल, वार्ड 13 में भवन सील, 7 मजदूरों की मौत के बाद एक्शन मोड में निगमNarnaul: बच्चों को गुड टच-बैड टच के प्रति किया जागरूक

Narnaul: नशा मुक्त भारत अभियान तथा एनकोड को लेकर डीसी ने बुलाई बैठक

ddharm narain
Narnaul: नशा मुक्त भारत अभियान तथा एनकोड को लेकर डीसी ने बुलाई बैठक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: युवाओं को नशे जैसी गंभीर बुराई से दूर रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसी उद्देश्य के तहत आज लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान व एनकोड को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
डीसी अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि उन्हें कहीं भी नशा बेचने वालों की कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे इसकी सूचना तुरंत पुलिस अधीक्षक को दें। सभी अधिकारी अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करें। जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि नशा को बढ़ावा देने वाले किसी भी नागरिक को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाए जाएं। उन्होंने नशीली दवाइयों के दुरुपयोग को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से मेडिकल स्टोरों पर लगातार औचक छापेमारी करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक ने भी इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी और नशे के खिलाफ चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा की।
इसके बाद उन्होंने चिन्हित अपराधों के संबंध में बैठक लेते हुए कहा कि चिन्हित अपराधों के मामले में केस की अच्छी तरह से स्टडी करके बेहतर तरीके से कोर्ट में पैरवी की जाए। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द न्याय दिलाने के प्रयास होने चाहिए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने इस नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, महेंद्रगढ़ एसडीएम योगेश सैनी, नारनौल एसडीएम गुरविंदर सिंह, जिला न्यायवादी गुलदेव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके अलावा कनीना एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह व नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

 

यह भी देखें    Narnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपी  

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।