Breaking News
Narnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलYamunanagar Fraud News: यमुनानगर में 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, देहरादून के पति-पत्नी पर केस दर्जNangal Chaudhary Fire News: कमानिया में 50 एकड़ की एकत्र कड़बी में अज्ञात कारणों से लगी आग, पीड़ित किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहारNangal Chaudhary News: महेंद्रगढ़ पुलिस का जनसंवाद अभियान, नांगल चौधरी के विभिन्न वार्डों में लगे जागरूकता शिविर, नशे और साइबर फ्रॉड से बचने का संदेशNarnaul Update: जिला जेल में लगी लोक अदालत, सीजेएम नीलम कुमारी ने कैदियों को दी कानूनी सहायता की जानकारी, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजाRohtak Student Blackmail: रोहतक में इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी नासूर, छात्रा को नशीली ड्रिंक पिलाकर रेप, न्यूड वीडियो से किया ब्लैकमेलYamunanagar Fraud News: यमुनानगर में 100 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 24 लाख की ठगी, देहरादून के पति-पत्नी पर केस दर्जNangal Chaudhary Fire News: कमानिया में 50 एकड़ की एकत्र कड़बी में अज्ञात कारणों से लगी आग, पीड़ित किसानों ने मुआवजे की लगाई गुहारNangal Chaudhary News: महेंद्रगढ़ पुलिस का जनसंवाद अभियान, नांगल चौधरी के विभिन्न वार्डों में लगे जागरूकता शिविर, नशे और साइबर फ्रॉड से बचने का संदेश

Narnaul: डीसी ने किया अटेली अनाज मंडी का निरीक्षण, गेट पास व श्रमिक कैंटीन की व्यवस्थाएं परखीं

ddharm narain
Narnaul: डीसी ने किया अटेली अनाज मंडी का निरीक्षण, गेट पास व श्रमिक कैंटीन की व्यवस्थाएं परखीं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को अटेली की अनाज मंडी का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंडी में मौजूद किसानों से सीधे संवाद किया और फसल बिक्री से जुड़ी उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने आढ़तियों से भी बातचीत कर खरीद प्रक्रिया के सुचारु संचालन पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल बेचने के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं और उनकी उपज की समय पर खरीद, तुलाई व भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को हिदायत दी कि मंडी में किसानों को प्रतीक्षा या अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने मंडी में गेट पास की व्यवस्था की भी जानकारी ली और संबंधित कर्मचारियों से पूरी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने कहा कि गेट पास व्यवस्था पारदर्शी और सुगम रहनी चाहिए, ताकि किसानों की फसल बिना देरी मंडी में पहुंचे और उसकी खरीद हो सके। इसके अलावा उन्होंने मंडी में अन्य इंतजामों का भी जायजा लिया।
उन्होंने किसानों और श्रमिकों के लिए संचालित अटल कैंटीन के बारे में भी जानकारी ली और वहां उपलब्ध सुविधाओं के विषय में पूछा।
इस मौके पर उनके साथ एसडीएम नारनौल गुरविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

 

यह भी देखें    पुष्कर मेले में इस बार दिखेगा नया रंग: ‘लगान’ जैसा क्रिकेट मैच, 60 KM दौड़ेंगे घोड़े; जानें पूरा कैलेंडर

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।