Breaking News
Narnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौतNarnaul: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंतीNarnaul Protest: नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांगNarnaul: करवा चौथ केवल व्रत नहीं, बल्कि पति-पत्नी के अटूट विश्वास का प्रतीक हैRewari Crime News: रेवाड़ी के गज्जीवास गांव में पुलिस की रेड, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामदGurugram News: गुरुग्राम में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से लौट रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौतNarnaul: स्वर्णकार समाज ने मनाई अजमीढ़ जयंतीNarnaul Protest: नारनौल में HTET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, महावीर चौक पर फूंका पुतला, सरकार से की न्यायसंगत समाधान की मांग

Narnaul: वाल्मीकि जयंती पर लघु सचिवालय में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, विधायक ओम प्रकाश यादव होंगे मुख्य अतिथि

Narnaul: वाल्मीकि जयंती पर लघु सचिवालय में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, विधायक ओम प्रकाश यादव होंगे मुख्य अतिथि
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 26 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार सभी संत-महापुरुषों की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाती है। इसी कड़ी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यह जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि महापुरुषों को याद करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, विचारों और शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का अवसर है। महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर रचना रामायण के माध्यम से समाज को सत्य, धर्म, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा का मार्ग दिखाया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
प्रवक्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और साधना से व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से ऊपर उठकर समाज को नई दिशा दे सकता है। उनके विचार सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और महान परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

प्रवक्ता ने जिलावासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जी को नमन करें और उनके दिखाए आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।

विज्ञापन
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।