Breaking News
Sonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्रसुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर केंद्र से जवाब मांगा: प्रदर्शन के CCTV फुटेज सुरक्षित आदेश दिएKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गर्ल्स स्कूल में निकला 5 फुट लंबा कोबरा, कंप्यूटर रूम में बैठा था, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यूCJP-AISA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा के बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारेSonipat godown fire: सोनीपत के फोम गोदाम में भीषण आग, दो मजदूरों की जलकर मौतMahendragarh News: हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में 18वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का भव्य आयोजन, परिसीमन विधेयक रहा आकर्षण का केंद्रसुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल से हटाने पर केंद्र से जवाब मांगा: प्रदर्शन के CCTV फुटेज सुरक्षित आदेश दिएKurukshetra News: कुरुक्षेत्र के गर्ल्स स्कूल में निकला 5 फुट लंबा कोबरा, कंप्यूटर रूम में बैठा था, स्नेक मैन ने किया रेस्क्यूCJP-AISA की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा के बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे

Narnaul: लालच का जाल बिछाकर मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे ठग, किसी भी लेन-देन से पहले पूरी जांच जरूरी

ddharm narain
शेयर करें
Narnaul: लालच का जाल बिछाकर मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहे ठग, किसी भी लेन-देन से पहले पूरी जांच जरूरी

Oplus_16908322

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: आमजन को अधिक लाभ, कम समय में दोगुना पैसा, सस्ते दाम पर महंगा सामान अथवा किसी विशेष व्यापारिक अवसर का लालच देकर ठगी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कई मामलों में ठग किसी व्यक्ति या व्यापारी से पहले बातचीत कर उसका विश्वास जीतते हैं और इसके बाद आकर्षक लाभ का लालच देकर तत्काल पैसे देने अथवा ट्रांसफर करने के लिए दबाव बनाते हैं।

इसी प्रकार की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आमजन को ऐसी मानवीय ठगी एवं लालच आधारित धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करते हुए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

आजकल ठगी के कई मामलों में किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि ठग अपनी बातचीत, व्यवहार और आकर्षक प्रस्ताव के माध्यम से सामने वाले का विश्वास जीतते हैं। इसके बाद उसे ऐसा महसूस कराया जाता है कि यदि उसने तुरंत पैसा नहीं लगाया या भुगतान नहीं किया तो वह बड़ा लाभ का अवसर खो देगा। इसी जल्दबाजी और लालच का फायदा उठाकर ठग लोगों से उनकी मेहनत की कमाई हड़प लेते हैं।
हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें अलग-अलग वस्तुओं एवं व्यापारिक अवसरों के नाम पर लोगों को आकर्षक लाभ का लालच देकर ठगी की गई। कछुए के नाम पर, कांच की ट्यूब के नाम पर तथा विशेष प्रजाति के चूहे के नाम पर रुपये की ठगी किए जाने जैसे अनेक मामले सामने आए हैं। इसी प्रकार सोलर प्लेट के सोलर स्ट्रक्चर तथा खाद-बीज भंडार के लाइसेंस के नाम पर भी लोगों को विश्वास में लेकर पैसे ऐंठने के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामले यह दर्शाते हैं कि ठग अलग-अलग वस्तुओं, सेवाओं और व्यापारिक अवसरों को माध्यम बनाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।
ठग अक्सर पहले सामान्य बातचीत के माध्यम से व्यक्ति की जरूरत और रुचि को समझते हैं तथा इसके बाद उसे अत्यधिक लाभ का लालच देते हैं। कई बार ठग यह कहते हैं कि “अभी भुगतान करना होगा”, “यह अवसर थोड़े समय के लिए है”, “किसी और को बताना नहीं”, “आज ही पैसा लगाने पर अधिक लाभ मिलेगा” या “अभी भुगतान नहीं किया तो सौदा किसी और को मिल जाएगा।” इस प्रकार व्यक्ति को सोचने, किसी जानकार से सलाह लेने या प्रस्ताव की सत्यता की जांच करने का समय नहीं दिया जाता। जल्दबाजी में किया गया भुगतान बाद में आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने कहा कि, “आमजन अपनी मेहनत की कमाई किसी भी व्यक्ति, संस्था या व्यापारिक प्रस्ताव के आधार पर केवल विश्वास अथवा लालच में आकर न दें। यदि कोई व्यक्ति कम समय में अधिक लाभ, दोगुने पैसे, असामान्य रूप से सस्ते दाम या किसी विशेष व्यापारिक अवसर का लालच देकर तत्काल पैसे देने के लिए कहता है, तो पहले उसकी पूरी सत्यता और विश्वसनीयता की जांच करें। जल्दबाजी में लिया गया आर्थिक निर्णय आपकी वर्षों की मेहनत की कमाई को नुकसान पहुंचा सकता है।”
महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति या व्यापारी को पैसे देने अथवा कोई बड़ा लेन-देन करने से पहले उसकी पहचान, व्यवसाय, पता, संबंधित दस्तावेज, लाइसेंस, माल अथवा प्रस्ताव की वास्तविकता की स्वतंत्र रूप से जांच जरूर करें। केवल किसी व्यक्ति की बात, दिखावे, भरोसे या उसके द्वारा बताए गए लाभ के आधार पर पैसा ट्रांसफर न करें। किसी बड़े लेन-देन से पहले अपने परिवार के सदस्य, विश्वसनीय मित्र, आसपास के जानकार व्यक्ति अथवा संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। यदि किसी व्यापारिक प्रस्ताव या दस्तावेज की सत्यता को लेकर संदेह हो तो नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर क्राइम थाना नारनौल से भी जानकारी एवं मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से विशेष रूप से अपील करती है कि अधिक लाभ का लालच और तत्काल निर्णय लेने का दबाव ठगी का बड़ा संकेत हो सकता है। किसी भी व्यक्ति द्वारा “अभी पैसा दें”, “किसी को मत बताना” या “गारंटीड अधिक रिटर्न मिलेगा” जैसी बात कही जाए तो सावधान हो जाएं और बिना सत्यापन के कोई भुगतान न करें। पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों एवं अभियानों में भाग लें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी ऐसे ठगी के तरीकों के प्रति जागरूक करें। यदि आपके साथ किसी प्रकार की ठगी हो जाती है या कोई व्यक्ति संदिग्ध तरीके से पैसे देने के लिए दबाव बनाता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और आर्थिक नुकसान को कम करने के प्रयास किए जा सकें।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।