Narnaul: रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 की वर्ष 2027-28 की टीम में रोटरी क्लब नारनौल सिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन हितेश वर्मा को डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन, सब-डिस्ट्रिक्ट 4 की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2027-28 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. पुष्पा सेठी ने हितेश वर्मा को अपनी टीम में शामिल करते हुए उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नारनौल सिटी क्लब जनहित के अनेक मुख्य बिंदुओं पर कार्य करते हुए रोटरी रसोई, मोक्ष वाहन, वाटर हट, डायलिसिस सेंटर जैसी अनेक जन सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रहा है और क्लब के सदस्यों की इसी जनहित भावना को देखते हुए इन्हें नेतृत्व के अवसर भी मिल रहे हैं। जिनसे आगे आकर लोगों के लिए और अधिक लगन एवं निष्ठा से समाज के पिछड़े वर्ग के लिए कुछ सकारात्मक करने का मौका मिले।
हितेश वर्मा वर्ष 2010 से रोटरी से जुड़े हुए हैं तथा क्लब अध्यक्ष और असिस्टेंट गवर्नर सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। वे द वेंकटेश्वर स्कूल, गुरुग्राम एवं हरियाणा पब्लिक स्कूल, नारनौल के प्रबंध निदेशक भी हैं।
इस अवसर पर हितेश वर्मा ने डॉ. पुष्पा सेठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त माध्यम है। वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे तथा रोटरी के सेवा कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है और इसी भावना के साथ वे आगे भी कार्य करते रहेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधान गोपाल मित्तल, विवेक अग्रवाल, एडवोकेट राजकुमार यादव, प्रवीण संघी, विजय जिंदल, विनोद चौधरी, हितेंद्र शर्मा, संजय गर्ग, राजकुमार चौधरी, हितेंद्र मित्तल आदि सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।
यह भी देखें पीठ पर बच्चे को बांधकर पेट्रोल पंप पर काम कर रही मां, वीडियो देख पसीज जाएगा दिल

