Narnaul: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार गुरुवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर निवारण करने के निर्देश दिए। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, बिजली, पेयजल तथा पुलिस विभाग से संबंधित मामले रखे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय तथा उपमंडल स्तर पर इन समाधान शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान नगराधीश डॉ मंगल सेन और पुलिस उप अधीक्षक भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Narnaul: शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, बिजली, पेयजल तथा पुलिस विभाग से संबंधित मामले रखे

AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन
