October 2, 2026

Narnaul: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गूंजा स्वदेशी और स्वराज का संदेश

0
Nnl 4

Narnaul: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में समर्थकों द्वारा सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

प्रभात फेरी आजाद चौक से शुरू होकर महावीर चौक होते हुए नगर परिषद परिसर पहुंची। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा के संदेश के साथ लोगों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धापूर्वक याद किया। नगर परिषद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उपस्थित लोगों ने पुष्पमाला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दोनों महान विभूतियों को नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला सत्र न्यायाधीश ने कहा कि महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी देश की आत्मा में बसते हैं। उनके जीवन से जुड़े स्वदेशी, स्वराज, सादगी, सत्य और राष्ट्रसेवा जैसे आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और विचारों को पढ़ना चाहिए तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकारों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

गांधी जी के स्वदेशी और स्वावलंबन के विचार तथा शास्त्री जी की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का जीवन आज भी समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है।

प्रभात फेरी में चन्द्रप्रकाश एडवोकेट, गोविंद दायमा, मनोज यादव, सरदार प्रकाश सिंह, हैप्पी हांडा, तोताराम कोली, अशोक वाल्मीकि, हरिराम जांगड़ा, दिनेश जोशी, जय सिंह सैनी, सैनी सभा प्रधान हरीश एडवोकेट, बलबीर सैनी, रविंद्र गुप्ता, रामेश्वर सैनी, राम सिंह जोया, केदार चेतीवाल, संजय गर्ग, प्रदेश सचिव प्रेम यादव, रोशनी, केला देवी, नंदलाल सैनी, पवन कुमार, सरजीत नंबरदार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समर्थक मौजूद रहे।

 

यह भी देखें    राजकीय आईटीआई में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, स्वच्छता अभियान के साथ हुई प्रतियोगिताओं की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed