October 2, 2026

Narnaul : आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा पोषण माह में माताओं को दिया संतुलित आहार का संदेश

0
Narnaul : आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा पोषण माह में माताओं को दिया संतुलित आहार का संदेश

Narnaul : आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा पोषण माह में माताओं को दिया संतुलित आहार का संदेश

Narnaul : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा एवं पोषण माह 2026 का आयोजन महिला एवं बाल विकास परियोजना अटेली के गांव ताजपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की संयुक्त निदेशक राजबाला कटारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

मुख्य अतिथि के पहुंचने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, परियोजना अधिकारी अटेली राधा यादव और विभागीय टीम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
श्रीमती कटारिया ने केंद्र पर बच्चों और लाभार्थियों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया।

 

 

उन्होंने पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक बाल विकास और मातृ-शिशु देखभाल के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के कल्याण से जुड़ी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

 

Narnaul : आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा पोषण माह में माताओं को दिया संतुलित आहार का संदेश
Narnaul : आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा पोषण माह में माताओं को दिया संतुलित आहार का संदेश

आंगन मिलन सेवा के दौरान माताओं, लाभार्थियों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया और उन्हें पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग, साफ-सफाई और बच्चों की उचित देखभाल को लेकर उपयोगी जानकारी साझा की गई।

 

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालू यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए विभाग का प्रयास है कि हर पात्र लाभार्थी तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचे।

 

परियोजना अधिकारी श्रीमती राधा यादव ने कहा कि आंगन मिलन सेवा का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र और लाभार्थी परिवारों के बीच संवाद और भागीदारी को मजबूत करना है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और सेवा भावना के साथ काम करते हुए अभियान को सफल बनाएं।

 

इस मौके पर नोडल अधिकारी पोषण अनूप सिंह, सुपरवाइजर अनीता और कविता सहित अटेली परियोजना के विभिन्न गांवों से आईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं, लाभार्थी, ग्रामीण तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने “हर आंगन में पोषण, हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और हर परिवार तक सेवा” पहुंचाने का संकल्प लिया। सेवा, सहभागिता और पोषण जागरूकता के संदेश के साथ ताजपुर का यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

 

यह भी देखें – राजकीय आईटीआई में धूमधाम से मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती, स्वच्छता अभियान के साथ हुई प्रतियोगिताओं की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed