September 27, 2026

Narnaul: विधायक ने किया विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन

0
Nnl 7

Narnaul: विधायक ओम प्रकाश यादव ने गाँव भूषण कलां, शोभापुर और भूषण खुर्द में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

गाँव भूषण कलां में कुल 7 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन किया, जिसमें 2 करोड़ 60 लाख रुपये के पंचायत विभाग के विकास कार्य तथा 5 करोड़ रुपये की लागत से MICADA के तहत माइक्रो इरिगेशन सिस्टम के कार्य शामिल हैं।

वहीं गाँव शोभापुर में 1 करोड़ 91 लाख रुपये तथा गाँव भूषण खुर्द में 1 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

साथ ही क्षेत्र के हर गाँव में एक समारोह स्थल, एक ई-लाइब्रेरी और एक रनिंग ट्रैक विकसित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि ग्रामीण युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर प्रवीण (उपाध्यक्ष पंचायत समिति), मनोज यादव (मंडल अध्यक्ष), राजू कमानिया, सतीश यादव सिहार, रिंकू सरपंच भूषण खुर्द, राकेश सरपंच, मनफूल जौनावास, अजय मेई , सोमेश यादव, पंचायत विभाग के उपमंडल अधिकारी प्रदीप कुमार,कनिष्ठ अभियंता हरीश कुमार उपस्थित रहे।

 

यह भी देखें  Narnaul: राव इंद्रजीत विरोधी अभियान को अब मिलेंगे नव प्राण  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed