Breaking News
Panipat Crime: पानीपत में टूर एंड ट्रैवल संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोपParvinder Singh Jhota Murder Case Mansa : छठे दिन भी परिवार और इंसाफ कमेटी ने नहीं किया अंतिम संस्कारHPSC HCS Final Result: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिषेक सरोहा बने टॉपरKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, एनएच-44 पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचलाSachin Pilot Punjab Visit : सचिन पायलट ने जालंधर में पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठकPanipat Crime: पानीपत में टूर एंड ट्रैवल संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, लिव-इन पार्टनर पर जहर देने का आरोपParvinder Singh Jhota Murder Case Mansa : छठे दिन भी परिवार और इंसाफ कमेटी ने नहीं किया अंतिम संस्कारHPSC HCS Final Result: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम घोषित, अभिषेक सरोहा बने टॉपरKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, एनएच-44 पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचलाSachin Pilot Punjab Visit : सचिन पायलट ने जालंधर में पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक

Narnaul News: विपक्षी पार्टियां भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित कर रही – वरुण श्योरान

ppravesh kaushik
शेयर करें
Narnaul News: विपक्षी पार्टियां भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित कर रही - वरुण श्योरान

विपक्षी पार्टियां भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित कर रही – वरुण श्योरान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: बीजेपी के जिला कार्यालय नमो कमल पर जिला पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव व जिला प्रभारी वरुण श्योरान ने जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रमुखों को संबोधित किया।

बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ व शक्ति केंद्र तक और अधिक मजबूत बनाने,कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श करना रहा।

विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता व संगठन महामंत्री पवन राणा ने वर्चुअल माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों से संगठनात्मक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, अनुशासन और कार्यकर्ता निर्माण व विकास पर विस्तृत चर्चा की।

ज़िला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव ने शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका को लेकर विचार साझा किए गए। आगामी शक्ति केंद्र टिफिन बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया तथा बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार हो। ज़िला महेंद्रगढ़ भाजपा की छावनी है व कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

ज़िला प्रभारी वरुण श्योरान ने कहा कि विपक्षी पार्टियां भाजपा द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से लोगों का ध्यान भटका कर लोगों को भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र से जनता द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के बारे में अपना फायदा देखकर विपक्ष द्वारा लोगों को गुमराह करने का प्रयास भारत की जनता सफल नहीं होने देगी। भाजपा सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प के साथ देश को प्रगति कि दिशा में अग्रसर है जो विपक्ष द्वारा देखा नहीं जा रहा।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अभय सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक सीताराम, जिला परिषद चेयरमैन राकेश कुमार, अजीत कलवाड़ी, राकेश शर्मा, कमलेश सैनी, रमेश तंवर, किशन सैनी, योगेश शर्मा, सरला यादव, वासुदेव, महिपाल यादव, मनजीत, मनीष संघी, आनंद मेहता, रविदत्त, कर्मवीर खींची, अर्चना, सपना, सरोज तथा मंडल अध्यक्ष मुकेश, मनजीत, वीरेंद्र, दीपिका, संदीप, अजीत, मनोज, हेमंत, प्रमोद, सुभाष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखें – रिटायर्ड कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ की बैठक, 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली की रूपरेखा तैयार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।