Breaking News
Dussehra: जानिए दशहरे पर किन संकेतों से पूरी होती है हर मनोकामना, इन शुभ चीजों के दर्शन बिल्कुल न चूकेंTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातमDussehra: जानिए दशहरे पर किन संकेतों से पूरी होती है हर मनोकामना, इन शुभ चीजों के दर्शन बिल्कुल न चूकेंTiger Shroff Update: टाइगर श्रॉफ अपडेट, गैंगस्टर अनिल पंडित का परिवार करनाल में पिता पुजारी, नाबालिग आरोपी की खुली कुंडलीShooter Neeru Dhanda: हरियाणा खेल विभाग की पुरस्कार सूची में शूटर नीरू ढांडा का नाम शामिल, मिलेंगे इतने करोड़Saha Police Controversy: साहा-शहजादपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों पर पुलिस की ‘मेहरबानी’, ग्रामीणों में भारी रोषBhiwani News: भिवानी में खेत में काम कर रहे रिटायर्ड CRPF जवान की करंट लगने से मौत, गांव में छाया मातम

Narnaul News: आरटीए कार्यालय नारनौल द्वारा आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, पुराने वाहनों को परिवर्तित/स्क्रैप करवाने पर मिलेगी सब्सिडी

Narnaul News: आरटीए कार्यालय नारनौल द्वारा आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, पुराने वाहनों को परिवर्तित/स्क्रैप करवाने पर मिलेगी सब्सिडी

आरटीए कार्यालय नारनौल द्वारा आयु पूर्ण कर चुके वाहनों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई, पुराने वाहनों को परिवर्तित/स्क्रैप करवाने पर मिलेगी सब्सिडी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) मनोज कुमार की अध्यक्षता में स्कूल बस संचालकों, वाहन डीलरों तथा बैंक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में पुराने एवं अपनी निर्धारित आयु पूर्ण कर चुके वाहनों को बदलने, स्क्रैप करवाने तथा हरियाणा सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी और प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

हरियाणा सरकार के परिवहन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 6/3/2026-6टी(1) दिनांक 24.06.2026 के संदर्भ में बसों और ट्रकों के लिए विशेष योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा ‘परिवर्तन पोर्टल’ तैयार किया गया है।

विज्ञापन

वाहन स्वामी अपने पुराने BS-I, BS-II, BS-III तथा BS-IV श्रेणी के पंजीकृत वाहनों को इस परिवर्तन पोर्टल के माध्यम से बदल सकते हैं या पंजीकृत स्क्रैप फर्म के ज़रिए स्क्रैप करवाकर नियमानुसार सब्सिडी एवं प्रोत्साहन राशि का लाभ उठा सकते हैं।

बैठक के दौरान आरटीए मनोज कुमार ने अधिकारियों व उपस्थित प्रतिनिधियों को बताया कि पुराने वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वाहनों की आयु पूर्ण हो चुकी है अथवा जल्द ही पूरी होने वाली है, उनके मालिक इस योजना का समय रहते लाभ उठाएं।

10 या 15 वर्ष की निर्धारित आयु सीमा पूर्ण कर चुके वाहनों के खिलाफ जब्त (इंपाउंड) करने की सख्त कार्रवाई शुरू की जाएगी। वाहन स्वामी अपने वाहनों को स्क्रैप करवाने के साथ-साथ एनओसी प्राप्त कर नॉन-एनसीआर जिलों में स्थानांतरित कराने का विकल्प भी चुन सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वाहन स्वामी आरटीए कार्यालय नारनौल में संपर्क कर सकते हैं।

यह भी देखें –  नारनौल में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए अधिकारियों की बैठक, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में जल्द होगा सुधार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।