Breaking News
Yamunanagar News: नागालैंड में तैनात भारतीय सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटते वक्त हुआ गायबUttarakhand Sanskrit Gram: उत्तराखंड में हर जिले का एक गांव बोलेगा संस्कृत, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त निर्देशReversing Fatty Liver Drinks: ब्लैक कॉफी और आंवला जूस से घट सकता है लिवर का फैट, जानें डॉक्टर की रायAteli Mandi News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली कार्यालय पर सेवा ज्योति रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नारनौल के लिए किया रवाना‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नाराYamunanagar News: नागालैंड में तैनात भारतीय सेना का जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटते वक्त हुआ गायबUttarakhand Sanskrit Gram: उत्तराखंड में हर जिले का एक गांव बोलेगा संस्कृत, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए सख्त निर्देशReversing Fatty Liver Drinks: ब्लैक कॉफी और आंवला जूस से घट सकता है लिवर का फैट, जानें डॉक्टर की रायAteli Mandi News: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली कार्यालय पर सेवा ज्योति रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर नारनौल के लिए किया रवाना‘हम करके रहेंगे’: मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए दिया नया नारा

Narnaul News Update: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में हुआ ‘महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ पर विस्तार व्याख्यान, छात्राओं को दिए गए स्वास्थ्य के जरूरी टिप्स

ppravesh kaushik
Narnaul News Update: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में हुआ 'महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता' पर विस्तार व्याख्यान, छात्राओं को दिए गए स्वास्थ्य के जरूरी टिप्स

Narnaul News Update: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में हुआ ‘महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ पर विस्तार व्याख्यान, छात्राओं को दिए गए स्वास्थ्य के जरूरी टिप्स

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News Update: राजकीय महाविद्यालय, नारनौल में महिला विकास प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में पोषण अभियान के अंतर्गत तथा जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए छात्राओं के लिए “महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता” विषय पर एक विशेष विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में  स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति यादव ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य  कृष्ण कुमार  ने की।

विज्ञापन

प्राचार्य  कृष्ण कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य और उनका विकास समग्र समाज के उत्थान के लिए सबसे महत्वपूर्ण आधार है।

Narnaul News Update: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में हुआ 'महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता' पर विस्तार व्याख्यान, छात्राओं को दिए गए स्वास्थ्य के जरूरी टिप्स
Narnaul News Update: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में हुआ ‘महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता’ पर विस्तार व्याख्यान, छात्राओं को दिए गए स्वास्थ्य के जरूरी टिप्स

मुख्य वक्ता डॉ. स्वाति यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के निजी स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, संतुलित आहार, पोषण, एनीमिया (खून की कमी) से बचाव तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह

डॉ. स्वाति यादव ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने शरीर और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक बेहतर, स्वस्थ और सशक्त जीवन के लिए सही पोषण, साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता का होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पलक ने बताया कि व्याख्यान के दौरान छात्राओं ने स्वास्थ्य व स्वच्छता से जुड़े कई बेहतरीन प्रश्न पूछे, जिनका डॉ. स्वाति यादव ने बहुत ही सरल और व्यावहारिक तरीके से संतोषजनक समाधान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सोनम गर्ग द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

समाज और परिवार तक जागरूकता फैलाने का संदेश

कार्यक्रम के अंत में महिला विकास प्रकोष्ठ एवं एनएसएस की ओर से डॉ. स्वाति यादव का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, उपस्थित सभी छात्राओं को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और इस स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को अपने परिवार तथा पूरे समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

डॉ. सोमलता ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय छात्राओं में महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति चेतना जगाना तथा एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. डॉ. हवासिंह, प्रो. डॉ. चंद्रमोहन, प्रो. डॉ. सतीश सैनी, डॉ. अमित, डॉ. कविता, डॉ. सुमन, डॉ. कीर्ति, डॉ. सोमलता, डॉ. निशा, डॉ. पारुल, डॉ. अर्चना, डॉ. सपना, डॉ. पूर्णिमा सहित महाविद्यालय के समस्त महिला स्टाफ सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

यह भी देखें – रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर चोरों का आतंक, टाइल्स शोरूम से 2.23 लाख रुपए उड़ाए

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।