Breaking News
Delhi Lifestyle American Woman: अमेरिका छोड़िए, दिल्ली की इस चीज पर फिदा हुई अमेरिकी महिला, बोली- ‘यही तो असली भारत है’Non Teaching Online Transfer: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, नॉन-टीचिंग स्टाफ के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, 31 अक्टूबर तक अपडेट करें डाटाKaithal Mandi news: कैथल में बारिश से मंडियों में डूबा धान, उठान धीमा होने से किसानों की बढ़ी चिंतापरविंदर झोटा की हत्या पर बवाल, मानसा SHO सस्पेंड; आरोपी केमिस्ट की पत्नी हिरासत में, DSP पर जांच की सिफारिशGurugram Police Encounter: गुरुग्राम में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, कुख्यात साजिद उर्फ आडवाणी ढेरDelhi Lifestyle American Woman: अमेरिका छोड़िए, दिल्ली की इस चीज पर फिदा हुई अमेरिकी महिला, बोली- ‘यही तो असली भारत है’Non Teaching Online Transfer: हरियाणा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, नॉन-टीचिंग स्टाफ के ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, 31 अक्टूबर तक अपडेट करें डाटाKaithal Mandi news: कैथल में बारिश से मंडियों में डूबा धान, उठान धीमा होने से किसानों की बढ़ी चिंतापरविंदर झोटा की हत्या पर बवाल, मानसा SHO सस्पेंड; आरोपी केमिस्ट की पत्नी हिरासत में, DSP पर जांच की सिफारिशGurugram Police Encounter: गुरुग्राम में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, कुख्यात साजिद उर्फ आडवाणी ढेर

Narnaul: शहर की नब्ज पर पुलिस की पैनी नजर—बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों और संवेदनशील इलाकों में रोजाना औचक चेकिंग, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा

ddharm narain
शेयर करें
Narnaul: शहर की नब्ज पर पुलिस की पैनी नजर—बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों और संवेदनशील इलाकों में रोजाना औचक चेकिंग, असामाजिक तत्वों पर शिकंजा
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से डिटेक्टिव टीम द्वारा शहर एवं जिले के विभिन्न सार्वजनिक, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से विशेष चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत डिटेक्टिव टीम द्वारा नारनौल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सुभाष पार्क सहित शहर के प्रमुख पार्कों, बाजारों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में क्रमवार चेकिंग की जाती है। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमें किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के किसी भी सार्वजनिक अथवा संवेदनशील स्थान पर पहुंचकर औचक एवं रैंडम चेकिंग करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती हैं।
पुलिस टीमों ने सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी तथा व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में भी निगरानी रखते हुए नशाखोरी, नशीले पदार्थों से संबंधित गतिविधियों तथा अन्य असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाती है और आवश्यकता अनुसार उनकी पहचान एवं पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जाता है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी जानकारी एकत्र की जाती है, ताकि नशे की बिक्री, नशाखोरी, असामाजिक गतिविधियों अथवा अन्य किसी गैरकानूनी गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस मौजूदगी बनाए रखी जाए। नशाखोरी करने वाले व्यक्तियों, नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों तथा अन्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अवैध अथवा आपराधिक गतिविधि सामने आने पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
जिला पुलिस द्वारा यह अभियान नियमित रूप से जारी रखा जा रहा है। अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन क्रमवार चेकिंग के साथ-साथ समय-समय पर रैंडम एवं औचक चेकिंग भी की जा रही है। इसका उद्देश्य अपराध की संभावनाओं को कम करना, संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते पहचान करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना है।
महेंद्रगढ़ पुलिस का प्रयास है कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्क, बाजार, चौक-चौराहों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करें। नियमित गश्त और औचक चेकिंग से एक ओर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलती है, वहीं दूसरी ओर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होती है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। आमजन के सहयोग से जिले में सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखना जिला पुलिस की प्राथमिकता है।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।