Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Narnaul Accident: NH-11 पर अज्ञात वाहन ने होटल कर्मी को कुचला, राजस्थान के बहरोड़ निवासी संजय की मौत

AAmandeep Singh
Narnaul Accident: NH-11 पर अज्ञात वाहन ने होटल कर्मी को कुचला, राजस्थान के बहरोड़ निवासी संजय की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नारनौल। नारनौल और आसपास के इलाकों से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर बेलगाम दौड़ते वाहनों की रफ्तार मासूम जिंदगियों को लील रही है। शनिवार की रात नेशनल हाईवे नंबर 11 पर अटेली के पास एक बार फिर ऐसा ही वाकया देखने को मिला। रात के सन्नाटे में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे एक राहगीर को ऐसी टक्कर मारी कि उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला। टक्कर मारकर चालक वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिला अंतर्गत आने वाले प्रतापुर गांव का निवासी संजय कुमार (40) पिछले कुछ समय से अटेली के पास हाईवे पर ही स्थित एक होटल में काम करता था। काम के सिलसिले में उसका होटल में ही रहना-खाना होता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह किसी निजी काम से होटल से बाहर निकला था। रात लगभग दस बजे जब वह हाईवे क्रॉस कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संजय सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

हादसे के बाद मौके पर जुटे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचित किया और लहूलुहान हालत में संजय को नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची अटेली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर राजस्थान में उसके परिजनों को सूचना दी।

परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था संजय

रविवार सुबह रोते-बिलखते परिजन नारनौल नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संजय शादीशुदा था और घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह होटल में छोटी-मोटी नौकरी कर गांव में रह रहे अपने परिवार का पेट पाल रहा था। उसके चले जाने से 16 साल के बेटे और 12 साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।