October 5, 2026

Narnaul: नारनौल में 7 अक्टूबर को जगेगी सेवा ज्योति, चारों विधानसभा क्षेत्रों से यात्राएं पहुंचेंगी नारनौल

0
Nnl 1

Narnaul: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्रदेशभर में सेवा ज्योति यात्रा पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को नारनौल में भी भव्य आयोजन होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।

डीसी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से अलग-अलग यात्राएं निकलेंगी, जो नारनौल पहुंचेंगी। यहां राजकीय पीजी कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सबसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संबोधन लाइव दिखाया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण होगा। दोनों संबोधन बड़ी स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के समापन पर सेवा ज्योति को नारनौल के महावीर चौक में स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के कार्यों को आमजन तक पहुंचाना है। साथ ही समाज के सभी वर्गों को विकसित भारत @2047 के संकल्प से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोग सामूहिक रूप से यह संकल्प लेंगे और वंदे मातरम् का गायन करेंगे।
यात्राओं में सबसे आगे सेवा ज्योति को लेकर एक वाहन चलेगा। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए आवश्यकतानुसार बाइक रैली का भी आयोजन किया जाएगा। यात्राएं गांवों, वार्डों और मंडलों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।  उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ तैयारियां समय पर पूरी करने का आग्रह किया।
इस मौके पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed