Breaking News
Viral Office Food Video: ऑफिस में हर घंटे खाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, 9 बार टिफिन खोलते देख चकराए यूजर्स का सिरNarnaul News: सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला आईटीआई में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरNarnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाजअंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैदBharwa Besan Mirchi recipe: रोज की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें राजस्थानी स्टाइल भरवां बेसन मिर्ची की यह आसान रेसिपीViral Office Food Video: ऑफिस में हर घंटे खाने वाले शख्स का वीडियो वायरल, 9 बार टिफिन खोलते देख चकराए यूजर्स का सिरNarnaul News: सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला आईटीआई में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरNarnaul: यूजीसी एक्ट और जातिगत आरक्षण के खिलाफ सड़क पर उतरा सर्व समाजअंकिता भंडारी केस में उत्तराखंड पुलिस ने बताई जांच की पूरी प्रक्रिया, तीनों दोषियों को उम्रकैदBharwa Besan Mirchi recipe: रोज की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें राजस्थानी स्टाइल भरवां बेसन मिर्ची की यह आसान रेसिपी

Narnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजरा

ddharm narain
शेयर करें
Narnaul: अब तक 46,964 मीट्रिक टन की खरीद पूरी, जिले में 19,369 किसानों ने मंडियों में बेचा बाजरा
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: जिला महेंद्रगढ़ में बाजरे की खरीद पारदर्शी और सुचारू ढंग से की जा रही है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 50,354 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है, जिसमें से 46,964 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है।

यह जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने वीरवार को प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी। कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त ने जिले के सभी एसडीएम के साथ बैठक कर खरीद कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 19,369 किसानों के गेट पास जारी किए जा चुके हैं। किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने ई-खरीद ऐप शुरू किया है, जिस पर उन्हें खरीद से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। किसान चाहें तो घर बैठे ही अपना गेट पास जारी कर सकते हैं, जिससे उन्हें मंडियों में लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
खरीद और उठान की स्थिति की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि जिले की अनाज मंडियों में अब तक 50,354 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है, जिसमें से 46,964 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। खरीदे गए बाजरे में से 26,707 मीट्रिक टन का उठान भी हो चुका है, जो कुल खरीद का लगभग 56 प्रतिशत है।
बैठक में उपायुक्त ने सभी एसडीएम और मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि बाजरा बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडियों में तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा, ताकि मौसम की मार से फसल को नुकसान न पहुंचे।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।