September 21, 2026

Narnaul: अब 24 व 25 सितंबर को होंगे नुक्कड़ नाटक, महेंद्रगढ़ में सजेगा नमो सेवा-अनकही कहानियां का रंगमंच

0
Anupma Anjli D C

Narnaul: सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला में 23 व 24 सितंबर को होने वाले नुक्कड़ नाटकों की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह नाटक 24 व 25 सितंबर को होंगे।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित नमो सेवा-अनकही कहानियां स्ट्रीट प्ले श्रृंखला की टीमें अब 24 व 25 सितंबर को जिले में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनसेवा से जुड़ी प्रेरक कहानियां लोगों तक पहुंचाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा के 23 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले में इस दौरान पांच अलग-अलग टीमें सक्रिय रहेंगी। प्रमोद तिवारी एंड टीम, नीरज एंड टीम, गिरीश एंड टीम, रितु शर्मा एंड टीम तथा असलम एंड टीम — इन सभी को छह-छह शो की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह दो दिन में जिले भर में कुल 30 प्रस्तुतियां होंगी। हर टीम के साथ एक संपर्क नंबर भी दिया गया है ताकि स्थानीय प्रशासन और संबंधित संस्थानों से बेहतर समन्वय बना रहे।
डीसी ने बताया कि इन नाटकों के जरिए आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवा भाव से जुड़ी सीख देने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed