Breaking News
Patti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेरा

Narnaul: सड़क सुरक्षा का ज्ञान परखेंगे विद्यार्थी: 14 अक्टूबर को होगा रोड सेफ्टी क्विज़

ddharm narain
Narnaul: सड़क सुरक्षा का ज्ञान परखेंगे विद्यार्थी: 14 अक्टूबर को होगा रोड सेफ्टी क्विज़

Oplus_16908322

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा उनमें सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता 2026-27 के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा 14 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं राजमार्ग, हरियाणा के निर्देशानुसार यह परीक्षा जिला महेंद्रगढ़ के स्कूलों एवं कॉलेजों में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि एवं समय पर पुलिस अधिकारी शिक्षण संस्थानों का दौरा कर आयोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उन्हें दैनिक जीवन में इनका जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर अपने संबंधित शिक्षण संस्थान में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने संबंधित स्कूलों एवं कॉलेजों के प्राचार्यों से प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन में सहयोग करने तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को परीक्षा के समय और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराने की अपील की है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे उत्साह एवं तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता दुर्घटनाओं की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यातायात नियमों की जानकारी के साथ उनका पालन करना भी आवश्यक है। विद्यार्थियों में कम उम्र से ही सुरक्षित यातायात व्यवहार की समझ विकसित होने से वे स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग बनते हैं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकते हैं।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा सड़क सुरक्षा से प्राप्त ज्ञान को अपने व्यवहार में अपनाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें।

 

यह भी देखें      Narnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपी

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।