Narnaul Update: सीताराम शिव मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट नई मंडी नारनौल की बैठक संरक्षक सत्यनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में हुई। उपरोक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट प्रधान बद्री प्रसाद गर्ग ने बताया कि बैठक में शरद पूर्णिमा पर्व एवं अंकूट पर्व मनाने बाबत चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया ।
इस बार शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026 रविवार रात्रि को मनाई जाएगी। 9 नवंबर 2026 सोमवार को अमावस्या 12:31 तक रहेगी एवं प्राप्त जानकारी अनुसार वृंदावन में भी अन्नकूट पर्व अमावस्या के अगले दिन ही मनाया जाएगा इस कारण अन्नकूट पर्व 10 नवंबर 2026 वार मंगलवार को ही मनाया जाएगा।
ट्रस्ट के महासचिव जितेंद्र कंछल ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे भोग लगाकर अन्नकूट का प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान सी ए पंकज गर्ग, कैशियर पंकज बंसल,हीरालाल मित्तल, मंडी प्रधान रामजीलाल मित्तल, भारत भूषण तायल, अग्रवाल सभा मंत्री कृष्ण कंछल , भारत भूषण गोयल, शंकर लाल गोयल, सुरेश चंद कंछल, विनय कुमार गोयल एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंघल , बिमल गोयल दताल वाले, अमित कान्हा गर्ग सहित काफी सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी देखें – मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीद

