Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Narnaul: “वर्क फ्रॉम होम” का झांसा, टेलीग्राम टास्क और 7.13 लाख की ठगी, जोधपुर से दो और आरोपी गिरफ्तार

ddharm narain
Narnaul: “वर्क फ्रॉम होम” का झांसा, टेलीग्राम टास्क और 7.13 लाख की ठगी, जोधपुर से दो और आरोपी गिरफ्तार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:

साइबर थाना नारनौल पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम एवं टेलीग्राम टास्क के नाम पर 7,13,524 रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल निवासी एकता नगर, थाना बनाड़, जोधपुर तथा बीरेंद्र निवासी बीजेएस कॉलोनी, थाना महामंदिर, जोधपुर, राजस्थान के रूप में हुई है। उन्हें आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
डीएसपी डॉ. कविता ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता के साथ की गई कुल 7,13,524 रुपये की साइबर ठगी में से एक लाख रुपये आरोपी अनिल के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। वहीं आरोपी बीरेंद्र की भूमिका उक्त बैंक खाता खुलवाकर उसे आगे साइबर ठगी करने वाले गिरोह को उपलब्ध कराने की पाई गई है। साइबर थाना नारनौल पुलिस द्वारा आरोपियों की भूमिका, बैंकिंग लेन-देन तथा ठगी की रकम के आगे के ट्रांजेक्शन की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में इससे पूर्व भी कार्रवाई करते हुए विक्रम निवासी मानपुरा, जोधपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस प्रकार मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा साइबर ठगी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों, बैंक खातों तथा पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
मामले की शुरुआत जुलाई 2024 में हुई थी। शिकायतकर्ता आनंद निवासी बरसना, चरखी दादरी के व्हाट्सऐप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से वर्क फ्रॉम होम के माध्यम से कमाई करने का संदेश आया था। शिकायतकर्ता द्वारा रुचि दिखाने पर उसे शुरुआत में करीब एक हजार रुपये निवेश कर ऑनलाइन टास्क पूरा करने के लिए कहा गया। टास्क पूरा होने के बाद उसे करीब 1,300 रुपये वापस देकर विश्वास में लिया गया और बाद में उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।