Breaking News
Narnaul: सेवा संकल्प सेतु शिविर में मौके पर ही बनीं पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशीNarnaul News: भिवानी महापंचायत को लेकर नारनौल में जुटाया गया समर्थन, यूजीसी के नए नियमों और अन्य मांगों पर सवर्ण समाज ने भरी हुंकारAmbala News: अंबाला कैंट मंडी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, धान लिफ्टिंग पर सरकार को दी आखिरी चेतावनीDehradun Multipurpose Camp: देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने बहुउद्देशीय शिविर में की शिरकत, लाभार्थियों को बांटे कृषि यंत्र और किटअलवर में 7 महीने की गर्भवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सोसाइड नोट में प्रताणना की बात, पति और सास-ससुर पर केसNarnaul: सेवा संकल्प सेतु शिविर में मौके पर ही बनीं पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशीNarnaul News: भिवानी महापंचायत को लेकर नारनौल में जुटाया गया समर्थन, यूजीसी के नए नियमों और अन्य मांगों पर सवर्ण समाज ने भरी हुंकारAmbala News: अंबाला कैंट मंडी पहुंचे इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला, धान लिफ्टिंग पर सरकार को दी आखिरी चेतावनीDehradun Multipurpose Camp: देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने बहुउद्देशीय शिविर में की शिरकत, लाभार्थियों को बांटे कृषि यंत्र और किटअलवर में 7 महीने की गर्भवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान; सोसाइड नोट में प्रताणना की बात, पति और सास-ससुर पर केस

Narnaul: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक

ddharm narain
Narnaul: युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरूक
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul:  युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज कॉलेज प्राचार्य अनिल यादव की अध्यक्षता में ‘नशा मुक्त युवा एवं विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता, नशा मुक्ति, युवा सहभागिता, कौशल विकास एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी निरंतर प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि कॉलेज हमेशा से विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों में आगे बढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करता रहा है, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित हो।
इस मौके पर युवा आइकन हरिश शर्मा ने नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास एवं समाज सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के सभी उपस्थित युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया।
जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अधिक से अधिक युवाओं को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में युवाओं ने नशा मुक्ति विषय पर स्लोगन राइटिंग में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से एक स्वस्थ, सशक्त और नशा मुक्त समाज के निर्माण को गति दी जा सकती है।
इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी इंजीनियर प्रशांत कुमार ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।