Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

NHAI का बड़ा एक्शन: टोल पर आईडी कार्ड दिखाकर फ्री एंट्री बंद, अब केवल फास्टैग से ही मिलेगी छूट

AAmit Gupta
NHAI का बड़ा एक्शन: टोल पर आईडी कार्ड दिखाकर फ्री एंट्री बंद, अब केवल फास्टैग से ही मिलेगी छूट
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने एक प्रशासनिक लक्ष्मण रेखा खींच दी है। 10 अप्रैल 2026 से देश के किसी भी नेशनल हाईवे टोल बूथ पर नकद पैसे स्वीकार नहीं किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य टोल प्लाजा को पूरी तरह डिजिटल बनाना है ताकि हाईवे पर लगने वाले लंबे जाम से आम आदमी को राहत मिल सके। अब आपकी जेब में रखे नोट टोल पार कराने में काम नहीं आएंगे, इसके लिए आपके पास वैध फास्टैग या यूपीआई (UPI) होना अनिवार्य है।

जुर्माना और ई-नोटिस का कड़ा प्रावधान

विज्ञापन

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने नियमों को लेकर स्थिति साफ कर दी है। जिन गाड़ियों पर वैध फास्टैग नहीं होगा, उन्हें टोल पर रोका तो नहीं जाएगा, लेकिन उनसे सवा गुना ज्यादा टैक्स वसूला जाएगा। यह भुगतान भी केवल डिजिटल माध्यम से ही करना होगा। यदि कोई वाहन स्वामी डिजिटल भुगतान से इनकार करता है, तो राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम, 2008 के तहत उसे हाईवे पर प्रवेश से रोका जा सकता है। ऐसे वाहनों को ई-नोटिस भेजा जाएगा और 3 दिन के भीतर भुगतान न करने पर जुर्माना राशि दोगुनी कर दी जाएगी।

वीआईपी कल्चर पर लगाम: आईडी कार्ड का खेल खत्म

हाईवे पर अक्सर लोग सरकारी या निजी आईडी कार्ड दिखाकर टोल टैक्स देने से बचते थे, लेकिन अब यह प्रथा पूरी तरह खत्म होने जा रही है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि व्यक्तिगत यात्रा के दौरान कोई भी पहचान पत्र दिखाकर फ्री टोल की सुविधा नहीं मिलेगी। छूट केवल उन्हीं वाहनों को दी जाएगी जिनके पास आधिकारिक ‘छूट प्राप्त फास्टैग’ (Exempted FASTag) या वैध वार्षिक पास होगा। इस कदम से टोल संग्रह में पारदर्शिता आएगी और राजस्व की चोरी पर लगाम लगेगी।

फ्री फ्लो टोलिंग: बिना रुके कटेगा टैक्स

NHAI अब देश भर में ‘फ्री फ्लो टोलिंग’ सिस्टम को हकीकत बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। इस तकनीक के तहत टोल प्लाजा पर लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे और RFID सिस्टम चलते हुए वाहन की पहचान कर लेंगे। वाहन को बूथ पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और टोल की राशि अपने आप खाते से कट जाएगी। मंत्रालय का मानना है कि इस व्यवस्था से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि यात्रियों का कीमती समय भी बचेगा। सफर को तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए डिजिटल भुगतान ही अब एकमात्र विकल्प है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।