Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ में न घर सुरक्षित, न गाड़ी, चोरों के हौसले बुलंद, तीन नए मामलों में केस दर्ज

VVinita Kohli
चंडीगढ़ में न घर सुरक्षित, न गाड़ी, चोरों के हौसले बुलंद, तीन नए मामलों में केस दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों का मनोबल इस कदर बढ़ चुका है कि वे आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामलों में तीन अलग-अलग चोरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहली घटना सेक्टर-26 थाना क्षेत्र की है। सेक्टर-7/सी निवासी जस्मीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 305, 331(3) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार 24 दिसंबर को अज्ञात चोरों ने उनके घर से भारी मात्रा में सोने-हीरे के आभूषण और 1.5 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में 6 सोने की चूड़ियां, डायमंड गोल्ड सेट, सोने की चेन, अंगूठियां, हीरे के पेंडेंट, सहारा, इयररिंग स्टॉपर्स सहित अन्य कीमती जेवरात शामिल हैं। दूसरा मामला मनीमाजरा थाना क्षेत्र का है, जहां चोरों ने एक सेवानिवृत्त कर्नल को भी नहीं बख्शा। 

मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स, मनीमाजरा निवासी कर्नल सुखविंदर सिंह सैनी (सेवानिवृत्त) की शिकायत पर बीएनएस की धारा 303(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार 20 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति उनके घर से लोहे का गेट, दो लोहे के स्टैंड और गमले चोरी कर ले गया। वहीं, तीसरी घटना सेक्टर-34 थाना क्षेत्र की है। सेक्टर-36/डी निवासी एक महिला की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग चोरी कर लिया। बैग में एप्पल आईपैड, एप्पल एयरपॉड्स, टॉम फोर्ड और जैक म्यूस के सनग्लास, हीरे व पन्ने की बालियां, करीब 60 हजार रुपये नकद, चांदी की चेन, दवाइयां और अन्य सामान मौजूद था। यह वारदात सेक्टर-34 स्थित श्याम फैशन मॉल के सामने हुई। इन घटनाओं ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही इन चोरी की घटनाओं से शहरवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।