Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एलपीजी सिलेंडरों की संभावित कमी को लेकर खबरें अटकलों पर आधारित : देवेंद्र फडणवीस

JJagmarg Desk
एलपीजी सिलेंडरों की संभावित कमी को लेकर खबरें अटकलों पर आधारित : देवेंद्र फडणवीस
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीचरसोई गैस सिलेंडरों की संभावित कमी को लेकर आ रही खबरें अटकलबाजी पर आधारित हैं और यह देश के हित में नहीं है।

फडणवीस ने मीडिया से अटकलबाजी वाली रिपोर्टिंग से बचने की अपील की और इस बात पर बल दिया कि केंद्र सरकार स्थिति की जांच कर रही है। रसोई गैस सिलेंडरों की संभावित कमी से संबंधित खबरों के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए फडणवीस ने मीडिया से अपील की कि वे बिना किसी कारण के आम नागरिकों के बीच घबराहट या भय पैदा न करें।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अटकलबाजी वाली खबरें दिखाना और काल्पनिक परिदृश्यों पर चर्चा करना दहशत और भ्रम की स्थिति पैदा करता है, जो देश और समाज के हित में नहीं है। केंद्र सरकार ने कल यह बात स्पष्ट रूप से कही थी।

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच घरेलू एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि की गई है। उद्योग जगत के अधिकारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में सैन्य संघर्ष शुरू होने के बाद से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई तीव्र वृद्धि के परिणामस्वरूप यह बढ़ोतरी हुई है।

बजट 2026-27 में उनके द्वारा घोषित ऋण माफी के कार्यान्वयन की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि कुछ लोग यह दावा करके भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं कि फसल ऋण माफी को राष्ट्रीयकृत बैंकों, जिला बैंकों या कुछ ऋण समितियों द्वारा लागू नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम फसल ऋण देने वाले किसी भी बैंक को दो लाख रुपये तक का ऋण माफ करेंगे। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस पहल से किसानों को लाभ मिले, बैंकों को नहीं। हमने पहले ही घोषणा कर दी है कि ऋण माफी 30 जून से पहले लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।