Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nilokheri news: नीलोखेड़ी में कांग्रेसियों का जमावड़ा, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद बोले- मजबूत संगठन से बदलेंगे हरियाणा की सत्ता

GGaganpreet Kaur
नीलोखेड़ी में कांग्रेसियों का जमावड़ा, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद बोले- मजबूत संगठन से बदलेंगे हरियाणा की सत्ता
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नीलोखेड़ी (महाबीर मैहला)। जिला करनाल कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस का मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और इसी संगठनात्मक शक्ति के दम पर कांग्रेस भाजपा को सत्ता से बाहर कर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं जनहितकारी कार्यक्रमों को पहुंचाने का कार्य करेंगे।

नीलोखेड़ी स्थित जिला करनाल कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त नए ब्लॉक अध्यक्षों का ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार स्वागत के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था और पूरे कार्यालय परिसर में कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में इंद्री ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम कम्बोज, करनाल एमसी-1 अध्यक्ष परमजीत पप्पू लाठर, घरौंडा अर्बन अध्यक्ष रॉबिन माइकल तथा मूनक ब्लॉक अध्यक्ष विनोद वाल्मीकि का विशेष रूप से सम्मान किया गया। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे सांगठनिक ढांचा: डॉ. राजेश वैद वाल्मीकि

नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद वाल्मीकि ने दोटूक कहा कि पार्टी आलाकमान ने जिन कंधों पर यह भरोसा जताया है, उन्हें अब दिन-रात एक करना होगा। उन्होंने कहा, “संगठन की असली परीक्षा बूथ स्तर पर होती है। समय की मांग है कि हम हर गांव और हर घर तक अपनी पैठ बनाएं।” डॉ. वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और जनहित के संकल्पों को आमजन तक पहुंचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं ब्लॉक अध्यक्षों की होगी। उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस का संगठन पूरी ताकत से खड़ा होगा, तो विरोधी दलों का टिकना मुश्किल हो जाएगा।

महंगाई, बेरोजगारी और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई

भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता और जनविरोधी फैसलों पर तीखा हमला बोलते हुए डॉ. वैद ने कहा कि प्रदेश की जनता आज त्रस्त है। आसमान छूती महंगाई, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी का दंश और अपनी मांगों के लिए सड़कों पर बैठे किसानों के दर्द को कांग्रेस बखूबी समझती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस हमेशा से दबे-कुचले, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की हितैषी रही है। हमारे कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगे। हम जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष की राह पकड़ेंगे।”

सत्ता परिवर्तन का संकल्प और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

डॉ. राजेश वैद वाल्मीकि ने अपने संबोधन के आखिर में विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के मिल रहे अपार सहयोग के दम पर हरियाणा में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। इस पूरे आयोजन के दौरान पार्टी के भीतर की एकजुटता भी खुलकर सामने आई।

इस महत्वपूर्ण सांगठनिक जमावड़े में तेजी मान, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बसताड़ा, जिला उपप्रधान संजय मैहला, जिला महासचिव रामफल कमालपुर, नितिन मल्होत्रा, नाहर सिंह संधू, राजपाल, एडवोकेट विश्वनाथ शर्मा, बंटी चेयरमैन, प्रदीप राणा, किरणपाल घीड़, सोनू कश्यप, कांग्रेस सेवा दल के प्रधान अनिल शर्मा, रोहित सारण, जसबीर पन्नू और नाजिम सहित क्षेत्र के दर्जनों वरिष्ठ नेता और सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।