Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Nilokheri Poojam village news: नीलोखेड़ी के पूजम गांव में पर्यावरण दिवस पर बड़ी पहल, अफसरों और ग्रामीणों ने मिलकर लिया यह बड़ा फैसला

GGaganpreet Kaur
नीलोखेड़ी के पूजम गांव में पर्यावरण दिवस पर बड़ी पहल, अफसरों और ग्रामीणों ने मिलकर लिया यह बड़ा फैसला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नीलोखेड़ी(महाबीर मैहला)। नीलोखेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पूजम गांव में विश्व पर्यावरण दिवस महज एक रस्म अदायगी बनकर नहीं रह गया, बल्कि यहां पर्यावरण को बचाने के लिए ग्रामीणों ने एक नई मुहिम की शुरुआत की है। शुक्रवार को गांव में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विकास और पर्यावरण के संतुलन पर गंभीर चर्चा हुई। इस चौपाल में न केवल गांव के मौजिज लोग शामिल हुए, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग और स्वच्छ भारत मिशन के प्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के ‘हरित विकास’ की रूपरेखा तैयार की।

“बच्चों के भविष्य के लिए आज संभलना जरूरी”— कुलभूषण शर्मा

विज्ञापन

ग्राम सभा की अध्यक्षता गांव के सरपंच सुनील कुमार ने की। इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग बी आर सी  कुलभूषण शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदूषण और बदलते मौसम का मिजाज अब एक गंभीर चेतावनी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर हम आज अपने प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन नहीं रोकेंगे, तो हमारी आने वाली नस्लों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। शर्मा ने पंचायतों और स्थानीय स्कूलों से अपील की कि वे बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाएं और गांव की खाली जमीनों पर सघन पौधारोपण अभियान चलाएं।

सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, रोज की आदत बने पर्यावरण संरक्षण

वहीं, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान (HIRD) के निदेशक डॉ. वजीर चंद ने प्रशासनिक नजरिए से इस मुद्दे को रखते हुए कहा कि पर्यावरण दिवस को 5 जून के कैलेंडर से बाहर निकालकर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा। जब तक पानी बचाने, कूड़े के सही निस्तारण और हरियाली बढ़ाने को एक जन आंदोलन नहीं बनाया जाएगा, तब तक सरकारी प्रयास अधूरे रहेंगे। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की ओर से आई रेनू कंबोज ने भी महिलाओं और युवाओं को गांव को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त करने और गीले-सूखे कचरे के प्रबंधन के वैज्ञानिक तरीके समझाए।

सरपंच की अगुवाई में ग्रामीणों ने ली सामूहिक शपथ

ग्राम सभा के आखिर में सरपंच सुनील कुमार ने अपनी पंचायत की तरफ से यह भरोसा दिलाया कि पूजम गांव को सुंदर और आदर्श बनाने के लिए बजट और प्रयासों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना जितना जरूरी है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी उनकी परवरिश करना है। इसके बाद पूरी सभा ने एक सुर में पर्यावरण की रक्षा, जल संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।

इस मौके पर ग्राम सचिव मंगतराम, ग्राम सचिव नीतू, धूम सिंह समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने इस मुहिम को हर घर तक पहुंचाने का जिम्मा उठाया।

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।