Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राज्यसभा के लिए नीतीश के पोस्ट का मसौदा ‘दिल्ली दरबार’ में लिखा गया था: मनोज झा

JJagmarg Desk
राज्यसभा के लिए नीतीश के पोस्ट का मसौदा ‘दिल्ली दरबार’ में लिखा गया था: मनोज झा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा पर बृहस्पतिवार को तंज कसते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता द्वारा ‘एक्स’ पर किये गये पोस्ट का मसौदा ‘दिल्ली दरबार’ में तैयार किया गया प्रतीत होता है।

नीतीश द्वारा राज्यसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। राजद के राज्यसभा सदस्य झा ने यह भी कहा कि बिहार की जनता नीतीश के इस कदम का जवाब देगी।

विज्ञापन

झा ने कहा कि उस पोस्ट को पढ़ने के बाद मैं विश्वासपूर्वक कह ​​सकता हूं कि यह उन्होंने नहीं लिखा है। यह पोस्ट दिल्ली में तैयार किया गया है। अगर आप बिहार के किसी 10 साल के बच्चे से भी इस पोस्ट के बारे में पूछेंगे, तो वह दिल्ली दरबार की ओर इशारा करेगा। राजद नेता ने कहा कि जदयू के कट्टर समर्थक इस कदम से आहत हैं।

झा ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था, यह अंत नहीं है। जदयू के कट्टर समर्थक इस फैसले से आहत हैं। उन्होंने (भाजपा ने)‘शिंदे मॉडल’ को नए सिरे से पेश किया है… लेकिन बिहार अलग है। नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित राजग के पांच उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

राजग के अन्य उम्मीदवारों में बिहार में भाजपा के प्रदेश महासचिव शिवेश कुमार, जदयू के राम नाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोम) के उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। बिहार में राज्यसभा की पांच सीट के लिए चुनाव की घोषणा हो चुकी है और राज्य विधानसभा में सीट संख्या को देखते हुए राजग उम्मीदवारों की जीत निश्चित है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।