Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं, कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता: राहुल गांधी

VVinita Kohli
पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं, कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता: राहुल गांधी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही आंतरिक खींचतान और गुटबाजी पर नकेल कसने के लिए राहुल गांधी ने आज बरनाला की धरती से प्रांतीय नेतृत्व को स्पष्ट और सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि पार्टी अनुशासनहीनता को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने संबोधन के अंत में राहुल गांधी ने खेलों का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी अकेला खिलाड़ी मैच नहीं जीत सकता।

जीत के लिए टीम वर्क जरूरी है। हमारे पास नेताओं की पूरी टीम है, लेकिन मैं सभी को यह संदेश देना चाहता हूं कि आपको एक ‘टीम प्लेयर’ के रूप में काम करना होगा। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हमें आपको रिजर्व बेंच पर बिठाने में कोई देर नहीं लगेगी। उन्होंने आगे कहा कि चाहे कोई कितना भी कद्दावर नेता क्यों न हो, कोई भी व्यक्ति पार्टी से ऊपर नहीं है। यदि कोई खिलाड़ी अनुशासन में नहीं रहता है, तो हम उसे सुधारना जानते हैं।

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को बताया असली ताकत

राहुल गांधी ने पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में निर्णय लेते समय कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी ताकि संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत किया जा सके।

लंबे समय से चल रहा है पंजाब कांग्रेस में क्लेश

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में क्लेश पिछले लंबे समय से चल रहा है। कांग्रेस में जहां मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर आंतरिक तकरार चल रही है, वहीं कुछ दिन पहले दलित वर्ग को उचित पद न दिए जाने के आरोपों का भी सामना करना पड़ा है। इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का बयान सामने आ चुका है। हालांकि उनके बयानों के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने सफाई भी दी थी। मामले के संबंध में लोकसभा सदस्य धर्मवीर गांधी द्वारा पार्टी की अनुशासनहीनता भंग करने पर हाईकमान से एक्शन की मांग की गई है।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।