Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

नोएडा फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक: कई गाड़ियां जलाई, वेतन बढ़ाने की मांग पर हंगामा, आंसू गैस के गोले दागे

VVinita Kohli
नोएडा फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक: कई गाड़ियां जलाई, वेतन बढ़ाने की मांग पर हंगामा, आंसू गैस के गोले दागे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नोएडा: नोएडा के फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। सुनवाई न होने से नाराज कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और पथराव शुरू कर दिया। हालात तब बिगड़ गए जब प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों और बसों में आग लगा दी और पुलिस को मौके पर हस्तक्षेप करना पड़ा।

फेज-2 में भड़की हिंसा, पुलिस से झड़प

विज्ञापन

फेज-2 इलाके में सबसे ज्यादा तनाव मदरसन कंपनी के बाहर देखने को मिला, जहां करीब 500 कर्मचारी जमा थे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन को पलट दिया और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

1000 से ज्यादा कर्मचारी कर रहे थे प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार, फेज-2 क्षेत्र में मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव जैसी कंपनियों के 1000 से अधिक कर्मचारी पिछले तीन दिनों से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इनमें से बड़ी संख्या में कर्मचारी सोमवार को एकत्र हुए, जिससे स्थिति अचानक बिगड़ गई और हिंसा में बदल गई।

कई सेक्टरों में फैला विरोध और जाम

नोएडा के सेक्टर 40, 60, 85 के अलावा सेक्टर 1, 15 और 62 में भी कर्मचारी सड़कों पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इसके कारण कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

सेक्टर 85 में गेट तोड़ने की कोशिश

डिक्सन कंपनी के सेक्टर 85 स्थित परिसर में भी प्रदर्शनकारियों ने गेट तोड़ने की कोशिश की। कुछ लोग अंदर घुसने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, हालांकि पुलिस ने हालात को संभाल लिया। कर्मचारियों का कहना है कि ओवरटाइम का पूरा भुगतान नहीं मिल रहा और सैलरी में बढ़ोतरी नहीं की जा रही, जिससे नाराजगी बढ़ी है।

प्रशासन और श्रम विभाग की बातचीत जारी

घटना के बाद डिप्टी लेबर कमिश्नर, एडिशनल डीसीपी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी फेज-2 पहुंचे हैं। वे कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि श्रम कानूनों के अनुसार वेतन और अन्य सुविधाओं को लेकर समाधान निकाला जाएगा। वहीं, कंपनी प्रबंधन ने भी स्पष्ट किया है कि सरकार के नियमों के अनुसार ही वेतन दिया जाता है और किसी भी वेतन वृद्धि को निर्धारित समय पर लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।