Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर एक अन्य आरोपी समेत संगठित अपराध गिरोह संचालित करने के मामले में दोषी करार

VVinita Kohli
हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर एक अन्य आरोपी समेत संगठित अपराध गिरोह संचालित करने के मामले में दोषी करार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के गैंगस्टर विकास गुलिया और एक अन्य आरोपी को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (एमसीओसीए) के तहत संगठित अपराध गिरोह संचालित करने का दोषी ठहराया है। अदालत ने हालांकि संगठित अपराध गिरोह के सदस्य की ओर से बेहिसाबी संपत्ति रखने के आरोप में दोनों को दोषी ठहराने से इनकार कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वंदना जैन विकास गुलिया और उसके सहयोगी धीरपाल उर्फ ​​काना के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रही थीं, जिनके खिलाफ नजफगढ़ पुलिस थाने ने एमसीओसीए की धारा 3 (संगठित अपराध के लिए सजा) और 4 (संगठित अपराध गिरोह के सदस्य की ओर से बेहिसाबी संपत्ति रखने के लिए सजा) के तहत आरोप पत्र दायर किया था।

इस मामले में प्राथमिकी 2015 में दर्ज की गई थी। अदालत ने 10 दिसंबर को जारी एक आदेश में दोनों को दोषी ठहराते हुए कहा, “यह निष्कर्ष निकाला गया है कि आरोपी विकास गुलिया उर्फ ​​विकास लगरपुरिया और आरोपी धीरपाल उर्फ ​​काना संगठित अपराध में शामिल थे और उन्हें एमसीओसीए की धारा 3 के तहत अपराध करने का दोषी पाया गया है।’’ अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने यह भी साबित कर दिया है कि दोनों आरोपियों ने कई अपराध करने के लिए हिंसा, धमकी और जोर-जबरदस्ती का सहारा लिया था।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।