Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

NRI Death Haryana: शादी के 12वें दिन उजड़ा सुहाग, न्यूजीलैंड लौटने से पहले NRI युवक की मौत

GGaganpreet Kaur
शादी के 12वें दिन उजड़ा सुहाग, न्यूजीलैंड लौटने से पहले NRI युवक की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र (जग मार्ग)। नियति का क्रूर खेल देखिए, जिस घर में अभी शादी की मिठाइयों की मिठास भी कम नहीं हुई थी, वहां अब चीख-पुकार मची है। कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में नेशनल हाईवे-152 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने 26 साल के एनआरआई युवक गौरव कुमार उर्फ साहिल की जान ले ली। साहिल सात समंदर पार न्यूजीलैंड से सिर्फ अपनी शादी के लिए वतन लौटा था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस माटी में उसने सात फेरे लिए हैं, वही उसकी अंतिम विदाई का गवाह बनेगी।

अचानक लगे ब्रेक और खत्म हो गई दुनिया

विज्ञापन

हादसा उस वक्त हुआ जब साहिल अपने दोस्त अंकित के साथ पिहोवा से अपना निजी काम निपटाकर देर रात घर लौट रहा था। चश्मदीद अंकित के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे जब उनकी कार जमींदारा ढाबे के पास पहुंची, तो आगे चल रहे ट्रक (HR63E-1414) के चालक ने अचानक लापरवाही से ब्रेक मार दिए और गाड़ी को कट दे दिया। रफ्तार में चल रही साहिल की कार को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।

हाथों की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ गया सुहाग

खरींडवा गांव के रहने वाले साहिल की शादी बीते 19 अप्रैल को बड़े धूमधाम से हुई थी। वह न्यूजीलैंड में सेटल था और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की खुशियां मनाने परिवार के बीच आया था। परिजनों ने बताया कि उसे इसी सप्ताह वापस न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही जिंदगी की डोर टूट गई। इस हादसे में बगल वाली सीट पर बैठा उसका दोस्त अंकित भी घायल हुआ है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों को पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद साहिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अंकित का उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे।

पुलिस की कार्रवाई और फरार ट्रक चालक

इस्माइलाबाद थाना पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है और ट्रक को कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन इस घटना ने हाईवे पर चलने वाले भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।