Breaking News
Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाहीPehowa Chain Snatching: पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महिला के गले से काटी सोने की चेन, पंजाब की 2 शातिर महिला स्नैचर गिरफ्तारChandigarh News: मंडी की बदहाल सड़कों से मिलेगी निजात, ड्रेनेज सिस्टम भी सुधरेगाAmbala City theft: सीसीटीवी में कैद हुई अंबाला में चोरी की लाइव फुटेज, ईंट से दराज तोड़कर भागे चोरदिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, पुलिस ने CJP पर लगाए हिंसा के आरोपSonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाहीPehowa Chain Snatching: पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर महिला के गले से काटी सोने की चेन, पंजाब की 2 शातिर महिला स्नैचर गिरफ्तारChandigarh News: मंडी की बदहाल सड़कों से मिलेगी निजात, ड्रेनेज सिस्टम भी सुधरेगाAmbala City theft: सीसीटीवी में कैद हुई अंबाला में चोरी की लाइव फुटेज, ईंट से दराज तोड़कर भागे चोरदिल्ली में इंटरनेट बंद करने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, पुलिस ने CJP पर लगाए हिंसा के आरोप

Nuh News: फिरोजपुर झिरका में दुकान के बाहर मिला दुकानदार का शव, कान पर मिला गहरा जख्म

AAmandeep Singh
शेयर करें
Nuh News: फिरोजपुर झिरका में दुकान के बाहर मिला दुकानदार का शव, कान पर मिला गहरा जख्म

फिरोजपुर झिरका में दुकान के बाहर मिला दुकानदार का शव, कान पर मिला गहरा जख्म

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के रावली गांव में दिल्ली-अलवर मुख्य मार्ग पर स्थित एक किरयाना दुकान के बाहर 58 वर्षीय दुकानदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान इदरीश कुरैशी पुत्र जुम्मा के रूप में हुई है। शव पर चोट के निशान और कान के समीप गहरा जख्म मिलने से मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है। परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

हमेशा की तरह दुकान के बाहर सोए थे इदरीश

विज्ञापन

परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इदरीश कुरैशी रोजाना रात को दुकान बंद करने के बाद बाहर बने टीन शेड के नीचे ही चारपाई बिछाकर सोते थे। शनिवार की रात भी भोजन करने के बाद वे हमेशा की तरह दुकान के बाहर सोने चले गए थे। रात तक स्थिति बिल्कुल सामान्य थी और किसी तरह के विवाद या अनहोनी की भनक तक परिवार को नहीं थी।

सुबह नमाज के समय जगाने पहुंचे तो उड़ गए होश

रविवार तड़के नमाज के समय जब परिवार के लोग इदरीश को उठाने दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। शुरुआत में परिजनों को लगा कि वे गहरी नींद में हैं, लेकिन काफी आवाज देने के बाद भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो अनहोनी का शक हुआ। परिजनों ने पास जाकर देखा तो इदरीश अचेत पड़े थे और उनकी सांसें थम चुकी थीं।

जब कपड़ों और चेहरे को ध्यान से देखा गया तो कान के पास गहरा घाव और खून के धब्बे नजर आए। यह देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने साफ कहा कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि बेरहमी से की गई हत्या है।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सबूत

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीएसपी हरदीप सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया। साक्ष्य जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फोरेंसिक टीम ने टीन शेड और आसपास के इलाके से फिंगरप्रिंट व अन्य अहम वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आसपास की दुकानों और दिल्ली-अलवर रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि रात के समय वहां से गुजरने वाले संदिग्धों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल परिजनों की शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर सभी संभावित कोणों से तफ्तीश जारी है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।