Breaking News
Baby Born With Tail: मैक्सिको में पूंछ के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल हिस्ट्री का दुर्लभतम मामला देख हैरान रह गए डॉक्टरPanchkula ATM Fraud: पंचकूला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 कार्ड बरामदBollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’Haryana Buffalo Subsidy Scheme: हरियाणा में भैंस खरीदने पर मिलेगी 1.30 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभNavratri Kanya Pujan: कन्या पूजन और बटुक बैठाने के लिए क्या है सही उम्र? जानिए धार्मिक नियमBaby Born With Tail: मैक्सिको में पूंछ के साथ जन्मी बच्ची, मेडिकल हिस्ट्री का दुर्लभतम मामला देख हैरान रह गए डॉक्टरPanchkula ATM Fraud: पंचकूला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 कार्ड बरामदBollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’Haryana Buffalo Subsidy Scheme: हरियाणा में भैंस खरीदने पर मिलेगी 1.30 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभNavratri Kanya Pujan: कन्या पूजन और बटुक बैठाने के लिए क्या है सही उम्र? जानिए धार्मिक नियम

Nuh News: नूंह में मां ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, 2 और 4 साल के मासूमों की मौत

AAmandeep Singh
शेयर करें
Nuh News: नूंह में मां ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, 2 और 4 साल के मासूमों की मौत

नूंह में मां ने दो मासूम बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, 2 और 4 साल के मासूमों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh News: मेवात क्षेत्र के नूंह जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नगीना कस्बे में रविवार को एक मां ने ममता को तार-तार करते हुए अपने दो मासूम कलेजे के टुकड़ों के साथ गहरे कुएं में छलांग लगा दी। इस खौफनाक कदम के चलते 4 साल की मासूम बच्ची और महज 2 साल के अबोध बालक की पानी में दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना के तुरंत बाद पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से महिला को समय रहते कुएं से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई।

चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, कुएं से निकले मासूमों के शव

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नगीना गांव के रहने वाले आसिक की 30 वर्षीया पत्नी समरीन रविवार को अचानक अपनी 4 साल की बेटी समायरा और 2 साल के बेटे अजलान को लेकर गांव के बाहर बने कुएं के पास पहुंची। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, समरीन ने दोनों बच्चों को सीने से चिपकाकर कुएं में छलांग लगा दी।

छलांग लगाने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग बदहवास होकर कुएं की तरफ दौड़े और तुरंत नगीना थाना पुलिस को सूचना दी।

मासूमों की थमीं सांसें, मां अस्पताल में भर्ती

सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से रस्सियों के सहारे कुएं में उतरकर राहत अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों मासूम बच्चों अजलान और समायरा के फेफड़ों में पानी भर जाने के कारण उनकी सांसें थम चुकी थीं।

वहीं, गंभीर और अचेत अवस्था में निकाली गई मां समरीन को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे गांव और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। हंसते-खेलते दो मासूमों की इस तरह हुई असमय मौत से हर किसी की आंखें नम हैं।

पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर अल आफिया नागरिक अस्पताल, मांडीखेड़ा की मोर्चरी में रखवा दिया है। नगीना थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। महिला के होश में आने और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर एक मां को ऐसा जानलेवा कदम उठाने पर मजबूर होना क्यों पड़ा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather: हरियाणा में मानसून फिर हुआ मेहरबान, यमुनानगर समेत 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।