Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अक्षय तृतीया पर ओला इलेक्ट्रिक ने 50,000 रुपये तक के लाभ की पेशकश की

VVinita Kohli
अक्षय तृतीया पर ओला इलेक्ट्रिक ने 50,000 रुपये तक के लाभ की पेशकश की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक दोपहिया विनिर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने शनिवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर ‘ओला सोना वीकेंड’ पेशकश की घोषणा की है, जिसके तहत कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो पर ग्राहकों को 50,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के सबसे शुभ त्योहारों में से एक के उपलक्ष्य में ग्राहकों के पास ‘ओला सोना’ जीतने का अवसर भी होगा। यह एक सीमित संस्करण वाला स्कूटर है जिसमें असली 24 कैरेट सोने की परत वाले तत्व लगाए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, कंपनी ने बताया कि वह अपने जेन 3 एस1 एक्स (2 किलोवाट-घंटा) और रोडस्टर एक्स (2.5 किलोवाट-घंटा) को मात्र 49,999 रुपये में उपलब्ध करा रही है। साथ ही, पूरे उत्पाद पोर्टफोलियो पर ग्राहकों को अधिकतम 50,000 रुपये तक के लाभ भी दिए जा रहे हैं। ये ऑफर केवल 18 और 19 अप्रैल को ही मान्य हैं। कंपनी ने बताया कि ओला सोना वीकेंड के तहत वह रोडस्टर एक्स+ (9.1 किलोवाट-घंटा) पर 50,000 रुपये की छूट दे रही है। ग्राहक इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 1,39,999 रुपये में खरीद सकते हैं, लेकिन यह ऑफर केवल 18 और 19 अप्रैल को शाम छह बजे से नौ बजे तक सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही आठ साल की मुफ्त विस्तारित वारंटी भी दी जा रही है।

कंपनी ने यह भी बताया कि ग्राहक उसके सभी उत्पादों पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा, स्कैपिया फेडरल, यस बैंक, आईडीएफसी, एचएसबीसी और एचडीएफसी के क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई के जरिए 10,000 रुपये तक के लाभ भी दिए जा रहे हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि अक्षय तृतीया समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है और ‘ओला सोना वीकेंड’ इसी भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह ऑफर नवाचार, प्रीमियम अनुभव और बेहतर ग्राहक मूल्य देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विज्ञापन

व्यापार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।