Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बेहतर रोजगार के अवसर ही नशे पर लगा सकते हैं लगाम: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

VVinita Kohli
बेहतर रोजगार के अवसर ही नशे पर लगा सकते हैं लगाम : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: बेहतर रोजगार के अवसर ही नशे पर प्रभावी रूप से लगाम लगा सकते हैं। यह बात पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गांव सेरो में विलेज डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कही। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्यपाल कटारिया ने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा नशों और हथियारों की तस्करी के माध्यम से राज्य का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को केवल सरकारी प्रयासों से समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए समाज के हर वर्ग- माता-पिता, शिक्षक, युवा, आम नागरिक और प्रशासन को मिलकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजाब में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ रही है और यह अब एक जन आंदोलन का रूप ले रही है। राज्यपाल ने कहा कि बेरोजगारी और खालीपन नशे की लत के मूल कारण हैं। यदि युवाओं को रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए, तो वे इस बुराई से बच सकते हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पंजाब वीरों, संतों और शहीदों की धरती है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम, देश की रक्षा और अन्न उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब को उसकी पुरानी शान और नेतृत्वकारी भूमिका को बहाल करने के लिए नशे के दुरुपयोग के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी। राज्यपाल ने माताओं को बच्चों के जीवन में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए कहा कि बच्चों को बुरी संगत और नशे से बचाने में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने कहा कि विलेज डिफेंस कमेटियों की भूमिका नशा विरोधी अभियान में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें मजबूती से अपने गांवों की निगरानी करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने इस अभियान को और प्रभावी ढंग से चलाने के लिए कमेटी सदस्यों से सुझाव भी लिए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है और शीघ्र ही पंजाब फिर से रंगीन और खुशहाल बनेगा। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विवेक प्रताप सिंह, डीआईजी स्नेहदीप शर्मा, डिप्टी कमिश्नर राहुल, एसएसपी सुरेंद्र लांबा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।