Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा उम्मीदवार के नामांकन पत्र रद्द होने के बाद 'आप' के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष: बरनाला में बाजार बंद कर प्रदर्शन का एलान

VVinita Kohli
भाजपा उम्मीदवार के नामांकन पत्र रद्द होने के बाद 'आप' के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष: बरनाला में बाजार बंद कर प्रदर्शन का एलान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला: बरनाला की राजनीति में उस समय एक बेहद अप्रत्याशित और बड़ा मोड़ देखने को मिला, जब एक वार्ड के चुनाव को लेकर तमाम विपक्षी राजनीतिक दल अपने आपसी मतभेद भुलाकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के खिलाफ एक ही मंच पर इकट्ठे हो गए। वार्ड नंबर 31 से भाजपा उम्मीदवार के नामांकन पत्र रद्द किए जाने के बाद शहर में राजनीतिक पारा पूरी तरह से गरमा गया है। इस धक्केशाही के खिलाफ रणनीति तैयार करने के लिए आज दोपहर बरनाला के हंडियाया बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में शिरोमणि अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस और अन्य विभिन्न स्थानीय पक्षों की एक आपातकालीन और संयुक्त बैठक हुई। 

बैठक के दौरान सभी पार्टियों के नेताओं ने एक सुर में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। साझा तौर पर फैसला लिया गया है कि इस राजनीतिक धक्केशाही के खिलाफ पूरे बरनाला के बाजार पूर्ण रूप से बंद करवाए जाएंगे और तमाम विपक्षी दलों द्वारा रेलवे स्टेशन पर एक विशाल रोष धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरेआम धक्केशाही पर उतर आई है। नामांकन रद्द करना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है और प्रशासन सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। 

विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन गुरदीप सिंह बाठ ने कहा कि सत्ताधारी दल ‘आप’ अपनी हार देखकर बौखला गया है, लेकिन बरनाला के लोग इस धक्केशाही का जवाब चुनावों में देंगे। बरनाला के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी पार्टियां, जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक-दूसरे की कट्टर विरोधी हैं, स्थानीय स्तर पर ‘आप’ सरकार के खिलाफ एक झंडे के नीचे आ गई हैं। इस इकट्ठा हुए हुजूम ने यह सिद्ध कर दिया है कि आने वाले दिनों में बरनाला की राजनीति में बड़ा टकराव होना तय है।

नेताओं ने सरकार को घेरा

शिरोमणि अकाली दल के जिला अध्यक्ष यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना ने कहा कि जब सत्ताधारी दल जनता की कचहरी में जाने से डरता है, तो वह ऐसे हथकंडे अपनाता है; आज पूरा बरनाला इस धक्केशाही के खिलाफ एकजुट है। भाजपा नेता विजय सांपला व गुरदर्शन सिंह बराड़ और हिंदू नेता नीलमणि समाधिया ने स्पष्ट किया कि वार्ड नंबर 31 के उम्मीदवार के कागजात जानबूझकर तकनीकी कमियों का बहाना बनाकर रद्द किए गए हैं, ताकि सत्ताधारी दल को वॉकओवर मिल सके।

पूरे पंजाब में आंदोलन की चेतावनी

इस बैठक के दौरान समूचे विपक्ष के जमावड़े ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अपना पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं बदला और उम्मीदवार को इंसाफ नहीं मिला, तो यह आंदोलन सिर्फ बरनाला तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी चिंगारी पूरे पंजाब में फैलेगी।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।