Breaking News
Yamunanagar accident news: यमुनानगर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, 19 वर्षीय छात्र की मौतBSF Punjab Police Drug seizur : बटाला के तलवंडी हिंदुआ से 3 किलो हेरोइन और 1 किलो अफीम बरामदअभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज SEM कोर्ट में पेशी; तिरंगा रैली से पहले लिया गया था हिरासत मेंNavratri Vrat Paran diet tips: व्रत खोलने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी नुकसानLudhiana Nihang Sikhs Action : लुधियाना में ठेके के बाहर शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरलYamunanagar accident news: यमुनानगर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, 19 वर्षीय छात्र की मौतBSF Punjab Police Drug seizur : बटाला के तलवंडी हिंदुआ से 3 किलो हेरोइन और 1 किलो अफीम बरामदअभिजीत दीपके गिरफ्तार, आज SEM कोर्ट में पेशी; तिरंगा रैली से पहले लिया गया था हिरासत मेंNavratri Vrat Paran diet tips: व्रत खोलने के तुरंत बाद भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना होगा भारी नुकसानLudhiana Nihang Sikhs Action : लुधियाना में ठेके के बाहर शराब पी रहे लोगों पर निहंगों ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

Pakistani Drone Currency Recovery Tarn Taran : सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई करंसी, तरनतारन में 3.98 लाख रुपए की भारतीय करंसी जब्त

hharpreet singh
शेयर करें
Pakistani Drone Currency Recovery Tarn Taran : सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई करंसी, तरनतारन में 3.98 लाख रुपए की भारतीय करंसी जब्त

सरहद पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई करंसी, तरनतारन में 3.98 लाख रुपए की भारतीय करंसी जब्त

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Pakistani Drone Currency Recovery Tarn Taran : भारत-पाकिस्तान सीमा पर मुस्तैद सुरक्षा बलों और पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से होने वाली तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। सीमावर्ती इलाके में स्थित गांव कलसिया के खेतों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध पैकेट मिला। जब इस पैकेट को खोलकर देखा गया तो उसमें से 3 लाख 98 हजार 500 रुपये की भारतीय करंसी बरामद हुई। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस रकम को ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में ड्रॉप किया गया था।

ड्रोन से गिराया गया था पैकेट, खेतों में बरामदगी के बाद मचा हड़कंप

मामले की जानकारी देते हुए थाना खालड़ा में तैनात एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सरहदी गांव कलसिया के पास ड्रोन की मूवमेंट और किसी संदिग्ध खेप के गिरने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर खेतों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। तलाशी के दौरान झाड़ियों और खेतों के बीच छुपाकर रखा गया पैकेट सुरक्षा बलों के हाथ लग गया। पुलिस ने बरामद करंसी को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया।

विज्ञापन

अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज, सीमा पार नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

घटना के बाद थाना खालड़ा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला संख्या 288 के तहत संबंधित धाराओं 178, 179, 180 और 25, 26, 29 के अधीन एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार प्राथमिक जांच से साफ संकेत मिलते हैं कि यह खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करों द्वारा ड्रोन के जरिए भेजी गई थी। पुलिस अब इस बात की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है कि भारतीय सीमा में यह रकम किस लोकल तस्कर या नेटवर्क तक पहुंचाई जानी थी।

पाकिस्तानी फंडिंग की आशंका, जल्द बड़े खुलासे का दावा

सरहद पार से हेरोइन और हथियारों के बाद अब भारतीय करंसी की इस तरह ड्रोन ड्रॉपिंग ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। पुलिस का मानना है कि इस रकम का इस्तेमाल किसी नशीले पदार्थ की तस्करी के भुगतान या फिर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को फंडिंग देने के लिए किया जाना था। अधिकारियों ने दावा किया है कि मामले की हर पहलू से तकनीकी और खुफिया स्तर पर जांच की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में तस्करी के इस नए सिंडिकेट का भंडाफोड़ होने की पूरी उम्मीद है।

Manvinder Singh Giaspura Tankhaiya : श्री अकाल तख्त साहिब ने आप विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा को तनखैया घोषित किया

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

तरन तारन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।