Palwal CIA encounter: हरियाणा के पलवल जिले में सीआईए पुलिस की टीम और पंजाब के बदमाशों के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ की खबर सामने आई है। चंडीगढ़ से गन पॉइंट पर कार लूटकर भाग रहे चार शातिर बदमाशों को पलवल सीआईए ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। (palwal police encounter) पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल और लूटी गई बिना नंबर वाली स्विफ्ट कार बरामद की गई है।
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र खटाना ने बताया कि 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ क्षेत्र से बदमाशों ने हथियार के बल पर एक स्विफ्ट कार लूटी थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पलवल पुलिस मुस्तैद हुई और सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछाया गया।
पृथला के पास घेराबंदी, पुलिस पर दागीं गोलियां
सीआईए की टीम जब चेकिंग और गश्त के दौरान पृथला गांव के पास करियाकी की बनी के करीब पहुंची, तो उन्हें एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध स्विफ्ट गाड़ी दिखाई दी। पुलिस ने जैसे ही गाड़ी को रोकने का इशारा किया, कार सवार बदमाशों ने रफ्तार बढ़ा दी। सीआईए टीम ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी का पीछा कर उसे घेर लिया। (chandigarh car robbery case)
खुद को घिरता देख कार में सवार चारों युवक गाड़ी छोड़कर पास के जंगलों की तरफ भागने लगे। पुलिस की टीम ने जब उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने सीधे पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए गोलियां चला दीं। पुलिस ने पहले उन्हें सरेंडर करने की हिदायत देते हुए हवाई फायर किया, लेकिन जब बदमाशों ने फायरिंग बंद नहीं की तो पुलिस को भी आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी।
पंजाब के रहने वाले हैं चारों आरोपी, दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों लक्की और रोशन आचार्य के पैरों में गोली लगी और वे वहीं गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने बाकी दो साथियों सन्नी और खुशप्रीत को भी दबोच लिया। (encounter haryana) पकड़े गए चारों आरोपी पंजाब के बरनाला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जिनमें से रोशन आचार्य मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।
डीएसपी नरेंद्र खटाना के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी लक्की के खिलाफ पंजाब में एनडीपीएस (नशा तस्करी) और मारपीट के करीब नौ मामले दर्ज हैं। (haryana crime news today) वहीं रोशन आचार्य पर आठ, सन्नी पर तीन और खुशप्रीत पर हत्या के प्रयास जैसे पांच गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाशों का इलाज जारी है और पुलिस सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि गिरोह के अन्य कारनामों का पर्दाफाश किया जा सके।
यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

