Breaking News
Narnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदDainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलशNarnaul Mandi News: मार्केट कमेटी नारनौल ने जारी किया बाजरा खरीद का रिवाइज्ड शेड्यूल, 19 से 24 अक्टूबर तक गांववार होगी फसल की खरीदDainik Rashifal: मकर राशि में चंद्रमा का गोचर, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफलNarnaul Crime News: नारनौल के समीप गांव मांदी में फार्म हाउस के समीप अवैध खनन रोकने पर अधिवक्ता पर हमलाAI Work Lord: एआई असिस्टेंट ने आसान करने के बजाय बढ़ाया काम, टू-डू लिस्ट देखकर चौंक गईं अमेरिकी एंटरप्रेन्योरNarnaul News: हुड्डा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर धारण किए कलश

Palwal Gadariya Samaj Mahapanchayat: पलवल में गड़रिया समाज की महापंचायत का ऐतिहासिक फैसला, शादी में शराब, डीजे और मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध

AAmandeep Singh
शेयर करें
Palwal Gadariya Samaj Mahapanchayat: पलवल में गड़रिया समाज की महापंचायत का ऐतिहासिक फैसला, शादी में शराब, डीजे और मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध

पलवल में गड़रिया समाज की महापंचायत का ऐतिहासिक फैसला, शादी में शराब, डीजे और मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Palwal Gadariya Samaj Mahapanchayat: हरियाणा के पलवल जिले में सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ी पहल देखने को मिली है। रविवार को पलवल में आयोजित गड़रिया समाज की सर्वजातीय महापंचायत में शादियों और अन्य सामाजिक आयोजनों में होने वाली बेजा फिजूलखर्ची को रोकने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। (Palwal news today)

प्रकाश विहार स्थित वीर चक्र विजेता शहीद महीलाल समिति के प्रांगण में संपन्न हुई इस महापंचायत में समाज से दहेज प्रथा, शराब के चलन, डीजे के शोर और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को उखाड़ फेंकने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

बारात में महज 51 लोग, शगुन के कार्यक्रमों में 11-11 की सीमा

360 गांवों के चौधरी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस महापंचायत में हरियाणा के विभिन्न जिलों जैसे फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, नूंह, होडल के अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आए समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। (Gadariya samaj social reforms) पंचायत में तय किया गया कि अब विवाह समारोह में दूल्हा पक्ष की ओर से अधिकतम 51 बाराती ही जा सकेंगे।

इसके अलावा छूछक, गोद भराई, लगन-सगाई और भात जैसे अन्य रस्म-रिवाजों में केवल 11-11 लोगों के शामिल होने की इजाजत होगी। समाज के प्रमुखों का मानना है कि इस कदम से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ने वाला अनावश्यक आर्थिक दबाव खत्म होगा।

मृत्यु भोज बंद, केवल आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा

महापंचायत का एक और सबसे महत्वपूर्ण फैसला मृत्यु भोज पर पाबंदी को लेकर रहा। सर्वसम्मति से तय हुआ कि परिवार में किसी सदस्य के निधन पर अब मृत्यु भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा, बल्कि उसकी जगह सिर्फ सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी ताकि शोकाकुल परिवार को आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में शराब या अन्य किसी भी प्रकार का नशा परोसने और डीजे बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

फैसलों को जमीन पर उतारने के लिए बनेंगी गांववार कमेटियां

वीर चक्र विजेता शहीद महीलाल समिति के अध्यक्ष कर्नल दयाराम ने बताया कि समाज की सहमति से लिए गए इन फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। (Haryana mahapanchayat decisions) इसके लिए अगले 10 दिनों के भीतर गांववार विशेष कमेटियों का गठन किया जाएगा। ये कमेटियां गांव-गांव जाकर लोगों को इन फैसलों के प्रति जागरूक करेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि नियमों का पालन हो। युवा समाजसेवी हरी प्रकाश एडवोकेट ने भी महापंचायत के इन क्रांतिकारी निर्णयों का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समाज को एक नई और प्रगतिशील दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।