Breaking News
Jind child marriage: जींद में टला बाल विवाह, एक ही मंडप में दो नाबालिग बहनों की हो रही थी शादी, बारात बैरंग लौटीBKU Tikait Kaithal protest: कैथल में किसानों ने बीजेपी कार्यालय के बाहर फूंका सीएम और कृषि मंत्री का पुतलाAmardeep Singh Grewal ED arrest : पंजाबी प्रोड्यूसर अमरदीप सिंह ग्रेवाल दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत मेंHisar News: जलघर के टैंक में कूदी गर्भवती महिला, बचाने उतरे पति समेत दोनों की डूबने से मौतTarn Taran Khakh Firing : गांव खख के पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के घर पर बदमाशों की फायरिंग, 1 करोड़ की रंगदारी न देने पर बनाया निशानाJind child marriage: जींद में टला बाल विवाह, एक ही मंडप में दो नाबालिग बहनों की हो रही थी शादी, बारात बैरंग लौटीBKU Tikait Kaithal protest: कैथल में किसानों ने बीजेपी कार्यालय के बाहर फूंका सीएम और कृषि मंत्री का पुतलाAmardeep Singh Grewal ED arrest : पंजाबी प्रोड्यूसर अमरदीप सिंह ग्रेवाल दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत मेंHisar News: जलघर के टैंक में कूदी गर्भवती महिला, बचाने उतरे पति समेत दोनों की डूबने से मौतTarn Taran Khakh Firing : गांव खख के पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के घर पर बदमाशों की फायरिंग, 1 करोड़ की रंगदारी न देने पर बनाया निशाना

Palwal News: पलवल में एसीबी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

AAmandeep Singh
शेयर करें
Palwal News: पलवल में एसीबी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पलवल में एसीबी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज और पटवारी का सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Palwal News: पलवल जिले में फैले भ्रष्टाचार के जाल को काटने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को एसीबी की अलग-अलग टीमों ने अचानक छापेमारी करते हुए दो सरकारी अमलों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पहली कार्रवाई में फरीदाबाद एसीबी की टीम ने हथीन गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज और सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार को तीन हजार रुपये की घूस लेते दबोचा। वहीं दूसरी कार्रवाई में एसीबी की पलवल टीम ने राजस्व विभाग में पटवारी के सहायक के रूप में कार्यरत यादराम को तीन हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन

पटवारी के नाम पर ली जा रही थी घूस, मुख्य आरोपी फरार

एसीबी पलवल इकाई के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजकुमार ने मामले का ब्योरा देते हुए बताया कि आरोपी यादराम पटवारी प्रवेश के नाम पर जमीन संबंधी काम निपटाने के एवज में पैसों की उगाही कर रहा था।

शिकायतकर्ता की सूचना पर बिछाए गए जाल में यादराम रंगे हाथों फंसा। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि रिश्वत की यह रकम पटवारी प्रवेश के इशारे पर ली जा रही थी, जिसके चलते एफआईआर में पटवारी प्रवेश को भी नामजद किया गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही पटवारी प्रवेश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में एसीबी की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

खाकी पर भी एसीबी का कड़ा प्रहार

हथीन गेट चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी ने एक बार फिर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। आरोपी सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार एक मामले में पक्ष में कार्रवाई करने के नाम पर शिकायतकर्ता से पैसों की मांग कर रहा था।

एसीबी ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर जैसे ही रसायन लगे नोट एसआई को थमाए, वैसे ही टीम ने धावा बोलकर उसे हिरासत में ले लिया। इससे पहले भी एसीबी ने डायल-112 में तैनात दो कॉन्स्टेबलों, हरीश और दीपक को स्कूटी छोड़ने के नाम पर नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।

भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने से मचा हड़कंप

पलवल में एसीबी की बैक-टू-बैक कार्रवाइयों से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप का माहौल है। कुछ ही दिनों पहले एसीबी ने नगर परिषद पलवल के बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिम्मनलाल तेवतिया को एक लाख रुपये की मोटी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया था।

लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों ने साफ कर दिया है कि एंटी करप्शन ब्यूरो अब आम जनता से जुड़ी शिकायतों पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में आगे की कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें–Hisar Encounter: हिसार में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पलवल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।