Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

PAN Card New Rules: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं पैन कार्ड के नियम, अब केवल आधार से नहीं बनेगा काम

AAmit Gupta
PAN Card New Rules: 1 अप्रैल से बदल रहे हैं पैन कार्ड के नियम, अब केवल आधार से नहीं बनेगा काम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

1 अप्रैल 2026 से PAN कार्ड बनवाने के नियम पूरी तरह बदलने जा रहे हैं। अब सिर्फ आधार से काम नहीं चलेगा, अतिरिक्त दस्तावेज अनिवार्य होंगे। 31 मार्च तक पुरानी आसान प्रक्रिया का फायदा उठाने का आखिरी मौका है।

वर्तमान में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में लोग केवल आधार कार्ड के जरिए कुछ ही मिनटों में अपना पैन कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन 1 अप्रैल से इस ‘शॉर्टकट’ पर लगाम लग जाएगी। अब आवेदकों को अपनी पहचान और जन्मतिथि साबित करने के लिए दस्तावेजों की एक लंबी लिस्ट से गुजरना होगा।

विज्ञापन

अब आधार के साथ देने होंगे ये पुख्ता दस्तावेज

आयकर विभाग के नए अपडेटेड प्रोसेस के अनुसार, 1 अप्रैल से पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आपको जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट जैसे सरकारी कागज जमा करने पड़ सकते हैं। इसका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो अब तक बिना किसी अतिरिक्त भाग-दौड़ के डिजिटल पैन प्राप्त कर लेते थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पैन कार्ड पर दर्ज नाम अब पूरी तरह से आपके आधार विवरण पर आधारित होगा। विभाग ने सलाह दी है कि आवेदन से पहले नागरिक अपने आधार कार्ड में दर्ज नाम और पते की शुद्धता की जांच कर लें।

31 मार्च तक है ‘फ्री और इंस्टेंट’ ई-पैन का मौका

अगर आप भविष्य की इस कागजी माथापच्ची से बचना चाहते हैं, तो 31 मार्च 2026 तक का समय बेहद कीमती है। अभी आयकर विभाग ‘Instant e-PAN’ की सुविधा दे रहा है, जो पूरी तरह ऑनलाइन और मुफ्त है। इसमें किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती और ई-केवाईसी (e-KYC) के जरिए मिनटों में डिजिटल पैन जेनरेट हो जाता है। 1 अप्रैल के बाद नए एप्लीकेशन फॉर्म मार्केट में आ जाएंगे और पुराने फॉर्मेट वाले फॉर्म पूरी तरह रद्दी हो जाएंगे। ऐसे में नए वित्त वर्ष का इंतजार करना आपकी जेब और समय दोनों पर भारी पड़ सकता है।

ट्रांजैक्शन पर नजर रखने का है मुख्य जरिया

पैन कार्ड यानी परमानेंट अकाउंट नंबर एक 10 अंकों का यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक नंबर होता है। इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट एक लैमिनेटेड कार्ड के रूप में जारी करता है। यह केवल एक पहचान पत्र नहीं है, बल्कि विभाग को किसी भी व्यक्ति के तमाम वित्तीय लेनदेन (Transactions) को एक जगह लिंक करने में मदद करता है। बैंक खाता खुलवाने से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने तक, पैन कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए नियमों में यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है। आम आदमी के लिए सलाह यही है कि नए नियमों के लागू होने से पहले ही अपना पैन संबंधी काम निपटा लें।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।