Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंचकूला: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित

VVinita Kohli
पंचकूला: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिलाओं के लिए दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला में महिला प्रकोष्ठ द्वारा वनस्पति विज्ञान विभाग के सहयोग से “अनुसंधान के लिए रसोई: वनस्पति विज्ञान में कैरियर के अवसर “विषय पर आज और कल यानी 6 व 7 फरवरी 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुसंधान, प्रयोगात्मक ज्ञान एवं महिलाओं के लिए उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देना था। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अमृता शर्मा मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विधाथियों को अनुसंधान के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, महिला उद्यमिता, वर्तमान स्थिति तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

डॉ. अमृता शर्मा ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, नए प्रयोग करने तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि आज के समय में महिलाओं के लिए अनुसंधान और उद्यमिता के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर वे अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकती हैं। इस कार्यशाला में एम.एससी. (वनस्पति विज्ञान) एवं बी.एससी. लाइफ साइंसेज़ के विधाथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दूसरे दिन छात्राओं को प्रयोगशाला में हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें पौधों में विभिन्न रसायनों की पहचान एवं परीक्षण से संबंधित प्रयोगों की जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं का व्यावहारिक ज्ञान बढ़ा।

कार्यशाला छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई। इससे छात्र छात्राओं को न केवल सैद्धांतिक बल्कि व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शैलज़ा छाबड़ा नें कहा कि हमारी रसोई में बहुत सारी ऐसी चीज़ें उपलब्ध हैं जो स्वास्थ्य का ख़ज़ाना है इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि पीढ़ियों से जो किचन गार्डन का बनाने का हमारे पूर्वज ज्ञान देते हैं वो आज भी हमें अपनाना चाहिए कार्यक्रम की संयोजिका सुश्री कुसुम रानी रहीं। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं विभाग के सभी संकाय सदस्यों — डॉ. सुमन, डॉ. ममता, डॉ. शाल्या, डॉ. प्रियंक एवं डॉ. रश्मि — ने कार्यशाला के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में महिला प्रकोष्ठ की ओर से संसाधन व्यक्ति एवं सभी प्रतिभागी छात्राओं का धन्यवाद किया गया।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।