Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Panchkula Police Stunt News: पंचकूला में DCP क्राइम का सिंघम अवतार: BMW सवार स्टंटबाजों का पीछा कर दबोचा, 54 हजार का जुर्माना

AAmandeep Singh
पंचकूला में DCP क्राइम का सिंघम अवतार: BMW सवार स्टंटबाजों का पीछा कर दबोचा, 54 हजार का जुर्माना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंचकूला। शहर की शांत सड़कों पर अपनी लग्जरी गाड़ियों से दहशत फैलाने और रील बनाने के चक्कर में स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के लिए सोमवार का दिन भारी रहा। पंचकूला के डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने आज खुद फील्ड में उतरकर उन हुड़दंगबाजों को कड़ा सबक सिखाया, जो कानून को ठेंगे पर रखकर ड्राइविंग कर रहे थे। पुलिस ने न केवल बीच सड़क पर करतब दिखा रही BMW और स्विफ्ट कार को जब्त किया, बल्कि उन पर इतना भारी जुर्माना लगाया कि दोबारा ऐसी गलती करने से पहले वे सौ बार सोचेंगे।

कमांड अस्पताल के पास चल रहा था ‘खूनी खेल’

विज्ञापन

वाकया सुबह करीब 11 बजे का है, जब डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह अपने सरकारी वाहन से कमांड अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक सफेद रंग की BMW और एक स्विफ्ट कार पर पड़ी। इन गाड़ियों के चालक और सवार युवक खिड़कियों से बाहर लटककर चिल्ला रहे थे और तेज रफ्तार में खतरनाक तरीके से गाड़ियां कट मार रहे थे। डीसीपी ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो रईसजादों ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी और भागने की कोशिश की।

पीछा कर बीच सड़क पर घेरा, मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल

डीसीपी क्राइम ने बिना वक्त गंवाए अपने चालक को पीछा करने का आदेश दिया। फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए डीसीपी ने अपनी गाड़ी को स्टंटबाजों के आगे अड़ा दिया और रास्ता ब्लॉक कर उन्हें दबोच लिया। इसके तुरंत बाद सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिन्द्र कुमार और सेक्टर-7 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की टीम ने जब कागजात खंगाले और नियमों की लिस्ट देखी, तो कार्रवाई की गाज गिरना तय था। BMW पर 27,000 और स्विफ्ट पर 27,500 रुपये का चालान काटकर दोनों वाहनों को सेक्टर-7 थाने में इंपाउंड (जब्त) करवा दिया गया।

“यह बहादुरी नहीं, बेवकूफी है”: डीसीपी की दो टूक

कार्रवाई के बाद डीसीपी अमरिंदर सिंह ने युवाओं को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “आजकल रील बनाने और टशन दिखाने के लिए युवा सड़कों पर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। यह बहादुरी का काम नहीं है। एक छोटी सी चूक किसी हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा सकती है।” उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को महंगी गाड़ियां देने से पहले उन्हें सड़क सुरक्षा के संस्कार दें। डीसीपी ने साफ कर दिया कि पंचकूला पुलिस अब ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाएगी और आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज होगा।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।