Breaking News
Patti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेराPatti Border Heroin Seizure : सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बुर्ज मे पुलिस ने 906 ग्राम हेरोइन और 80 ग्राम पैकिंग सामान बरामदBihar train thief viral video: बिहार में चलती ट्रेन से मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने खिड़की से लटकाकर नीचे फेंका; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहसपंजाब सरकार के OSD राजबीर घुम्मन पर ED का शिकंजा, जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्जNarnaul: UGC, scst एक्ट, व जातीगत आरक्षण के विरुद्ध लड़ाई , 15 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन मे शामिल होगा वैश्य समाजAmbala water crisis: अंबाला की गीता नगरी में फूटा जल संकट का गुस्सा, महीने भर से पानी को तरस रहे लोग, जेई को घेरा

पंचकूला में 2 संदिग्ध शूटरों का एनकाउंटर, मोहाली के बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने जा रहे थे

VVinita Kohli
Panchkula Encounterपंचकूला में 2 संदिग्ध शूटरों का एनकाउंटर, मोहाली के बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने जा रहे थे

पंचकूला में 2 संदिग्ध शूटरों का एनकाउंटर

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Panchkula Encounter: पंचकूला में सोमवार रात ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे पुलिस और दो युवकों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे उसे सूचना मिली थी कि बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने स्टेडियम के कॉर्नर पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, पीछे की सड़क से आ रहे बाइक सवार युवकों ने जब नाका देखा तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई।

पुलिस टीम दोनों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों युवकों के बाएं पैर में एक-एक गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के अमृतसर निवासी अर्शदीप और जुगराज के रूप में हुई है। अर्शदीप गांव बोरसी और जुगराज गांव रूमाणाचक का रहने वाला बताया गया है। दोनों को घायल अवस्था में पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पंचकूला में रिश्वत लेते रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार: ₹1.20 लाख में तय हुआ था सौदा, 70 हजार रुपये कार में रखवाए

विज्ञापन

 

मोहाली के बिल्डर से रंगदारी मांगने के बाद ऑफिस पर फायरिंग की योजना

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोहाली के एक नामी बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, बिल्डर को रंगदारी के लिए धमकी भरी कॉल की गई थी। बिल्डर ने कथित तौर पर पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उस पर दबाव बनाने और दहशत फैलाने के लिए ऑफिस पर गोलियां चलाने की योजना बनाई गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पंचकूला से ही हथियारों की डिलीवरी ली थी। हालांकि, जिस बिल्डर से रंगदारी मांगी गई थी, उसका नाम पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपियों से हथियारों की सप्लाई तथा फायरिंग की योजना से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों संदिग्ध शूटर लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है। इसलिए गैंग से उनके कथित संबंधों को लेकर जांच की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है। Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 

जिगाना और PX-30 पिस्टल बरामद, एक आरोपी पर पहले भी केस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल बरामद की हैं। इनमें एक जिगाना पिस्टल और दूसरी PX-30 पिस्टल शामिल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसने उपलब्ध कराया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी अर्शदीप के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अब पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड और मोहाली के बिल्डर को कथित तौर पर दी गई धमकी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक और बरामद हथियारों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि रंगदारी मांगने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे और कथित फायरिंग की योजना में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

विज्ञापन

पंचकूला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।